facebookmetapixel
Advertisement
LEAP India IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! शेयरों ने 4% प्रीमियम के साथ की शानदार शुरुआत2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! El Nino ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्तेStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक फिसला; होनासा कंज्यूमर के शेयरों में Q1 रिजल्ट के बाद तूफानी तेजी, 52-वीक हाई पर पहुंचा भावकच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद आज कैसी है चाल? ब्रेंट 87 डॉलर के नीचेUS में H-1B वीजा का खेल बदला! भारतीय IT कंपनियों ने नए आवेदन से बनाई दूरी, 38.5% गिर गए रजिस्ट्रेशनअनलिमिटेड डेटा का दौर होगा खत्म? ज्यादा डेटा के लिए ज्यादा चार्ज क्यों चाहती हैं टेलीकॉम कंपनियां

बहुपक्षीय संस्थानों के सुधार पर जी-20 की समिति बनी

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 11:02 PM IST
G20 in India

भारत की अध्यक्षता में 20 देशों के समूह (जी-20) ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक जैसे बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार की विस्तृत योजना तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की है। इस समिति के अध्यक्ष पंद्रहवें वित्त आयोग के चेयरमैन रहे एनके सिंह और अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी रहे लॉरेंस समर्स होंगे।

यह समिति 21वीं सदी के लिए अद्यतन बहुपक्षीय वातावरण (updated multilateral ecosystem) के मुताबिक खाका पेश करेगी। इसमें लक्ष्य और समयसीमा और विजन, प्रोत्साहन का ढांचा, परिचालन का तरीका और वित्तीय क्षमता आदि शामिल होगा। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

इससे बहुपक्षीय विकास बैंकों (MDB) को व्यापक आधार के साथ टिकाऊ विकास के लक्ष्यों और सीमा से परे चुनौतियों जैसे जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य के वित्तपोषण का एक बेहतरीन खाका मिल सकेगा।

बयान में कहा गया है कि यह समिति वित्तपोषण की जरूरतों से संबंधित विभिन्न अनुमानों का मूल्यांकन करेगी।

उच्च स्तरीय समिति में सिंगापुर सरकार के वरिष्ठ मंत्री थारमैन षणमुगरत्नम, लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स के निकोलस स्टेर्न, माइनिंग दिग्गज एंग्लोगोल्ड आशांति की चेयरपर्सन मारिया रामोस और ब्राजील के केंद्रीय बैंक के पूर्व गवर्नर आर्मिनियो फ्रागा के साथ अन्य शामिल होंगे।

यह समिति अपनी रिपोर्ट जी-20 के अध्यक्ष भारत को 30 जून के पहले सौंपेगी।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 8:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement