facebookmetapixel
Google Gemini ने पेश किया ‘Answer Now’ फीचर, जानें कैसा करना होगा यूज30 साल में पलट गई दुनिया की तस्वीर, गरीब देश बने अमीर, भारत भी रेस में आगेलेबर कोड का सीधा असर, प्राइवेट बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों का खर्च बढ़ाGold silver price today: सोने चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चांदी 3 लाख रुपये पारचांदी ने बनाया इतिहास: MCX पर पहली बार ₹3 लाख के पारBCCL IPO Listing Today: कोल इंडिया की सहायक कंपनी के आईपीओ की धमाकेदार शुरुआत, 96% के प्रीमियम पर हुआ लिस्टपैसों के दम पर अमीर चुनाव खरीद लेते हैं? 66 देशों के सर्वे में बड़ा दावाIOC Q3 results: फरवरी में आएंगे नतीजे, जानिए पूरा शेड्यूलStock Market Update: सेंसेक्स 500 अंक गिरा, निफ्टी 25,550 के करीब; RIL और ICICI Bank 3% नीचेबजट पर शेयर बाजार की नजर: किन सेक्टरों पर बरसेगा सरकार का पैसा? जानें 5 ब्रोकरेज की राय

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में चार लोगों की मौत, 22 घायल : पुलिस

Last Updated- February 12, 2023 | 8:33 AM IST
blast

पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों के वाहन पर आत्मघाती हमले में कम से कम चार सैनिकों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना देश के उत्तर वजीरिस्तान कबायली जिले में हुई, जहां आत्मघाती हमलावर बम से युक्त तिपहिया वाहन चला रहा था। हमलावर ने सुरक्षा बलों के वाहन को टक्कर मार दी। वाहन में सवार सुरक्षाकर्मी एक पेट्रोलियम कंपनी के कर्मचारियों की सुरक्षा में थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आत्मघाती बम हमलावर एक तिपहिया वाहन चला रहा था।

अफगानिस्तान से सटे उत्तर वजीरिस्तान कबायली जिले के खजूरी चौक में एमपीसीएल पेट्रोलियम कंपनी की सुरक्षा में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाबलों के वाहन को हमलावर ने अपने तिपहिया वाहन से टक्कर मार दी। हमले में चार सैनिकों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए जिनमें 15 कंपनी के कर्मचारी हैं।’’

कंपनी के कर्मचारी ड्यूटी के बाद कड़ी सुरक्षा में अपने विश्राम स्थल की ओर लौट रहे थे, तभी हमलावर ने कर्मचारियों की सुरक्षा में साथ जा रहे एक सुरक्षा बलों के एक वाहन को टक्कर मार दी। एमपीसीएल कंपनी इलाके में तेल की खोज करती है।

First Published - February 12, 2023 | 8:33 AM IST

संबंधित पोस्ट