facebookmetapixel
Budget 2026: भारत की बढ़ती बुजुर्ग आबादी को इस साल के बजट से क्या चाहिए?टॉप-10 मार्केट वैल्यू वाली कंपनियों में 9 का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ घटा, RIL को सबसे तगड़ा झटकाग्लोबल उठापटक के बीच घरेलू फंडामेंटल देंगे बाजार को सपोर्ट; शेयर, सोना-चांदी में कैसे बनाएं स्ट्रैटेजी?UP ODOC scheme: यूपी के स्वाद को मिलेगी वैश्विक पहचान, शुरू हुई ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजनाQ3 रिजल्ट से पहले बड़ा संकेत, PSU कंपनी कोचीन शिपयार्ड फिर दे सकती है डिविडेंडउत्तर भारत में फिर बढ़ेगी ठंड, IMD ने शीतलहर और घने कोहरे की दी चेतावनीUltratech Cement Q3 Results: इंडिया सीमेंट और केसोराम के मर्जर का दिखा असर, मुनाफा 27% उछलाKotak Mahindra Bank Q3 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹4,924 करोड़ पर, होम लोन और LAP में 18% की ग्रोथमध्य-पूर्व में जंग की आहट? कई यूरोपीय एयरलाइंस ने दुबई समेत अन्य जगहों की उड़ानें रोकींDividend Stocks: जनवरी का आखिरी हफ्ता निवेशकों के नाम, कुल 26 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड

दक्षिणी ब्राजील में बाढ़ का कहर….31 लोगों की मौत, 2300 लोग हुए बेघर

बाढ़ में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 2300 लोग बेघर हो गए हैं। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Last Updated- September 07, 2023 | 2:25 PM IST

दक्षिणी ब्राजील में चक्रवात के कारण आई बाढ़ से कई शहरों में घर पानी में बह गए, वाहन पानी में फंस गए और कई सड़कों में पानी भर गया।

बाढ़ में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 2300 लोग बेघर हो गए हैं। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गर्वनर एडुआर्डो लेइटे ने कहा कि सोमवार रात से जारी तूफान ने 60 से ज्यादा शहरों को प्रभावित किया है। यह तूफान रिओ ग्रांड डो सुल राज्य के लिए सबसे विध्वंसकारी आपदा बन गया है।

लेइटे ने सरकार के सोशल मीडिया खाते पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ”हमें हवाई सर्वेक्षण करने के बाद स्थिति की भयावहता का पता चला। सिर्फ नदी के किनारे रहने वाले लोग ही नहीं बल्कि पूरे के पूरे शहर इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।”

बचाव दलों ने मंगलवार को ये वीडियो लिया था और ऑनलाइन न्यूज साइट जी1 द्वारा प्रकाशित इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ परिवार अपने घरों की छत पर खड़े होकर मदद की गुहार लगा रहे हैं । सड़कों पर तेजी से आते पानी ने बहुत से इलाकों का संपर्क मुख्य शहरों से बिल्कुल काट दिया है।

लेइटे ने बुधवार को कहा कि मृतकों की संख्या 31 हो गई है। वहीं देश के आपातकालीन प्राधिकारियों ने बताया कि कम से कम 2300 लोग बेघर हो गए हैं। साथ ही तीन हजार अन्य लोगों को अस्थायी रूप से अपने घरों को छोड़ना पड़ा।

First Published - September 7, 2023 | 2:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट