facebookmetapixel
FY26 में GST संग्रह उम्मीद से अधिक, SBI रिपोर्ट ने अनुमानित नुकसान को किया खारिजतीन महीने के बाद FPIs ने भारतीय शेयरों में डाले ₹14,610 करोड़, बाजार में लौटे निवेशकGST 2.0 ने बढ़ाई छोटी कारों की मांग, दोपहिया चालक बन रहे मारुति ग्राहकNvidia साझेदारी ने बढ़ाया Victory Giant का जादू, शेयरों में 600% उछालट्रंप हुए नरम! टैरिफ विवादों के बाद एशियाई दोस्तों संग दिखी नई दोस्ती की झलकअक्टूबर में GST की आमदनी ₹1.96 ट्रिलियन, त्योहारों ने बढ़ाई बिक्री लेकिन ग्रोथ धीमीत्योहारों ने बढ़ाई UPI की रफ्तार, अक्टूबर में रोजाना हुए 668 मिलियन ट्रांजैक्शनHUL पर ₹1,987 करोड़ का टैक्स झटका, कंपनी करेगी अपीलSrikakulam stampede: आंध्र प्रदेश के मंदिर में भगदड़, 10 लोगों की मौत; PM Modi ने की ₹2 लाख मुआवजे की घोषणाCar Loan: सस्ते कार लोन का मौका! EMI सिर्फ 10,000 के आसपास, जानें पूरी डीटेल

बाथरूम सिंक लेकर ट्विटर हेडक्वाटर पहुंचे एलन मस्क, शुक्रवार को होगा 44 अरब डॉलर की डील पर फैसला

Last Updated- December 11, 2022 | 1:06 PM IST

एलन मस्क और ट्विटर डील एक दफा फिर से सुर्खियों में छा गई है। मस्क के ट्वीट हमेशा सबको हैरान कर देते है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एलन मस्क ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें हाथ में वह बाथरूम सिंक लेकर फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर इंक के हेडक्वाटर में जाते दिखाई देते हैं। मस्क ने ट्वीट का कैप्शन Entering Twitter HQ – let that sink in! दिया है। उनका यह वीडयो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  
एलन मस्क ने बदला अपना ट्विटर बायो

आपको बता दें कि ट्विटर डील पूरा करने के लिए एलन मस्क के पास अब केवल एक दिन का समय शेष हैं। मस्क को हर हाल में कल यानी शुक्रवार 28 अक्टूबर तक इस डील को पूरा कर लेना है। एक तरफ मस्क बाथरूम सिंक लेकर ट्विटर हेडक्वाटर में जाते दिखाई देते हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल का बॉयो बदल दिया है। बायों में मस्क ने चीफ ट्वीट लिखा है।
एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर लगाई थी ट्विटर की कीमत 

आपको बता दें कि एलन मस्क ने इसी साल 13 अप्रैल को ट्विटर को खरीदने का ऐलान किया था। उन्होंने 54.2 डॉलर प्रति शेयर के भाव से 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया था। लेकिन इसके बाद फेक अकांउट्स और स्पैम के कारण उन्होंने इस डील को टाल दिया। जिसे लेकर यह डील काफी चर्चा में रही यहां तक की ट्विटर इसके खिलाफ कोर्ट तक पहुंचा। 

First Published - October 27, 2022 | 2:32 PM IST

संबंधित पोस्ट