facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

चीन ने COVID-19 विवाद के बीच जापान, दक्षिण कोरिया के लिए वीजा रोका

Last Updated- January 11, 2023 | 11:46 AM IST
Two special category visas introduced for foreign students विदेशी छात्रों के लिए दो विशेष श्रेणी के वीजा शुरू

चीनी दूतावासों ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया और जापान के लोगों के लिए नए वीजा जारी करना बंद कर दिया। यह कदम निश्चित रूप से इन दोनों देशों द्वारा कोविड-19 एहतियात के रूप में चीन के नागरिकों पर लागू नियमों के जवाब में है। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या चीन यह वीजा निलंबन अन्य देशों पर भी लागू करेगा, जिन्होंने चीन में कोविड-19 के मामले बढ़ने पर देश के यात्रियों के लिए जांच अनिवार्य किया है।

तोक्यो और सियोल में दूतावासों ने ऑनलाइन जारी एक संक्षिप्त नोटिस में वीजा निलंबन की घोषणा की। दूतावास के वीचैट सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए सियोल के नोटिस में कहा गया है कि प्रतिबंध तब तक जारी रहेगा जब तक कि दक्षिण कोरिया चीन के खिलाफ अपनी ‘‘भेदभावपूर्ण प्रवेश नीति’’ को हटा नहीं लेता।

घोषणा में पर्यटक, व्यवसाय और कुछ अन्य वीजा शामिल हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते उन देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की धमकी दी, जिन्होंने चीन के यात्रियों के लिए जांच की अनिवार्यता की घोषणा की थी।

यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया में कम से कम 10 देशों ने हाल में ऐसा कदम उठाया है। इन देशों के अधिकारियों ने चीन में महामारी के प्रकोप के बारे में जानकारी की कमी और वायरस के नए स्वरूप के उभरने की संभावना को लेकर चिंता व्यक्त की है।

दक्षिण कोरिया ने सरकारी गतिविधियों, आवश्यक व्यवसाय और मानवीय कारणों को छोड़कर जनवरी महीने के लिए चीन में अपने वाणिज्य दूतावासों में अधिकांश अल्पकालिक वीजा जारी करना भी बंद कर दिया है।

जापान ने इस तरह के कदम की घोषणा हालांकि नहीं की है। तोक्यो में चीन के दूतावास ने केवल इतना कहा कि वीजा जारी करना रोक दिया गया है। घोषणाएं केवल नए आवेदकों पर लागू हैं, वर्तमान में वीजा रखने वाले लोगों के बारे में ऐसा कुछ भी नहीं है।

जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने अर्जेंटीना में संवाददाताओं से कहा कि जापान ने राजनयिक माध्यमों के जरिए इस कदम का विरोध किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद खेदजनक है कि चीन ने वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है।’’ उन्होंने कहा कि चीन में महामारी के प्रकोप को देखते हुए और वहां की सरकार इसके बारे में कितनी जानकारी साझा करती है, इसके आधार पर जापान उचित कदम उठाएगा।

First Published - January 11, 2023 | 11:46 AM IST

संबंधित पोस्ट