facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

भारत से व्यापारिक वार्ता से पहले ब्रिटेन ने शुरू की तैयारियां

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:27 AM IST

ब्रिटेन ने आज भारत के साथ व्यापारिक वार्ता शुरू करने से पहले लोगों और कारोबारियों का विचार जानने के लिए 14 हफ्तों का विचार विमर्श शुरू किया है। ब्रिटेन की सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
इस साल शरद ऋतु के आसपास मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर वार्ता शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी महीने भारत और ब्रिटेन ने कई समझौते किए थे जिसमें बढ़ी हुई व्यापारिक साझेदारी (ईटीपी) शामिल है। ईटीपी के तहत एक व्यापक एफटीए और एक अंतरिम व्यापारिक समझौते पर चर्चा होगी।
आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है, ‘ब्रिटेन एक ऐसा समझौता चाहता है जिससे भारत की 2 लाख करोड़ यूरो की अर्थव्यवस्था और 1.4 अरब उपभोक्ताओं के बाजार के साथ कारोबार करने की बाधाएं कम हों। इसमें व्हिस्की पर 150 प्रतिशत तक के शुल्क और ब्रिटेन में बनी कारों पर 125 प्रतिशत तक के शुल्क को हटाना शामिल है।’ दोनों देशों ने साल के अंत तक एफटीए से पूर्व की चर्चा को पूरा करने के लिए रोडमैप तैयार करने का निर्णय किया था। दोनों देशों ने अगले वर्ष के मध्य तक एक एफटीए के लिए अंतरिम व्यापारिक समझौते का भी निर्णय किया। सार्वजनिक सुझावों से ब्रिटेन को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सेवाओं जैसे उद्योगों में करीबी सहयोग वाले समझौते को मजबूती प्रदान करने में मदद मिलेगी जिससे देश में उच्च आमदनी वाली नौकरियों का सृजन होगा। इन परामर्शों में एक प्रश्नावली को शामिल किया गया है जिससे देश को साझेदारों के अनुभव को समझने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - May 25, 2021 | 9:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement