facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

ब्लिंकन आज मोदी, जयशंकर से मिलेंगे

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:22 AM IST

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच गए। भारत और अमेरिका बुधवार को द्विपक्षीय मसलों पर चर्चा करेंगे। समझा जा रहा है कि  दोनों देश सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, हिंद-प्रशांत संबंध और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर भी बातचीत करेंगे। ब्लिंक न विदेश मंत्री एस जयंशकर से भी मिलेंगे और इसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे।
बाइडन प्रशासन में बतौर विदेश मंत्री यह ब्लिंक न की पहली भारत यात्रा है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों के प्रतिनिधि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया करने और आतंकवादियों को पनाह देने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के समूह ‘क्वाड’ के तहत आपासी सहयोग बढ़ाने पर भी व्यापक चर्चा होगी। इस वर्ष के अंत में क्वैड समूह के विदेशी मंत्रियों की बैठक की संभावना भी है। पीटीआई के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता बरते जाने के साथ अंतराष्ट्रीय यात्रा धीरे-धीरे शुरू करने पर भी बातचीत होगी। समझा जा रहा है कि छात्रों, पेशेवरों, कारोबार के उद्देश्य से यात्रा करने वाले लोगों की सहूलियत के लिए भारत ब्लिंकन के साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रा धीरे-धीरे सामान्य बनाने पर भी चर्चा करेगा।

अमेरिकी सरकार के सूत्रों के अनुसार बैठक में सुरक्षा, रक्षा, साइबर क्षेत्र से लेकर आतंकवाद से लडऩे में आपसी सहयोग जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
अमेरिका के कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री, दक्षिण एवं मध्य एशिया मामले, डीन थॉमप्सन ने वाशिंगटन में शुक्रवार को कहा, ‘हम अमेरिका-भारत के कार्य समूहों की नियमित बैठकों के अलावा आपसी सहयोग के विषयों पर भारत सरकार से बातचीत करते रहते हैं। दुनिया को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए भारत के साथ हम अपनी साझेदारी और अधिक मजबूत बनाना चाहते हैं। भारत के प्रतिनिधियों के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में होने वाले घटनाक्रम की चर्चा होने की उम्मीद है।’ विदेश मंत्रालय के अनुसार साझा हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक पर चर्चा केंद्रित करेगी।
मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 महामारी से मुक्ति, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, अफगानिस्तान और संयुक्त राष्ट्र में सहयोग जैसे विषयों पर दोनों देश चर्चा करेंगे।  पिछले सप्ताह मंत्रालय ने कहा था, ‘अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंक न की यात्रा दोनों देशों के बीइच द्विपक्षीय बातचीत और भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक सहयोग और मजबूत बनाने का एक और अवसर मुहैया कराएगी। दोनों पक्ष भारत और अमेरिका के बीच बहु-आयामी द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे और इसे और सशक्त बनाने की संभावना पर भी विचार करेंगे।’ भारत कोविड-19 से बचाव के टीके बनाने में काम आने वाले तत्त्वों की निर्बाध आपूर्ति पर भी अमेरिका से बातचीत करेगा। 

Advertisement
First Published - July 27, 2021 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement