अंतरराष्ट्रीय

बड़ी खबर! चीन के इन 4 उत्पादों पर लगी एंटी-डंपिंग ड्यूटी, किन कंपनियों के शेयर बनेंगे राकेट?

ये शुल्क इसलिए लगाए गए, क्योंकि ये उत्पाद सामान्य से कम कीमतों पर चीन से भारत को निर्यात किए जा रहे थे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 23, 2025 | 6:23 PM IST

भारत ने घरेलू कंपनियों को चीन से आने वाले सस्ते आयात से बचाने के लिए इस महीने वैक्यूम फ्लास्क और एल्युमीनियम फॉयल सहित पड़ोसी देश के चार उत्पादों पर डंपिंग-रोधी शुल्क लगाया है। ये शुल्क इसलिए लगाए गए, क्योंकि ये उत्पाद सामान्य से कम कीमतों पर चीन से भारत को निर्यात किए जा रहे थे। इन उत्पादों में सॉफ्ट फेराइट कोर, वैक्यूम इंसुलेटेड फ्लास्क, एल्युमीनियम फॉयल और ट्राइक्लोरो आइसोसायन्यूरिक एसिड शामिल हैं।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने अलग-अलग अधिसूचनाओं में कहा कि सॉफ्ट फेराइट कोर, वैक्यूम इंसुलेटेड फ्लास्क और ट्राइक्लोरो आइसोसायन्यूरिक एसिड के आयात पर पांच साल के लिए शुल्क लगाया जाएगा। एल्युमीनियम फॉयल पर छह महीने के लिए अस्थायी रूप से 873 अमेरिकी डॉलर प्रति टन तक का डंपिंग रोधी शुल्क लगाया गया।

ये शुल्क वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीजीटीआर (व्यापार उपचार महानिदेशालय) की सिफारिशों के बाद लगाए गए हैं।

गजब है Reliance! Russia से खरीदा सस्ता Crude Oil, प्रोसेस कर बेचा US को, कमाई? सालभर में 6850 करोड़

 

 

 

 

First Published : March 23, 2025 | 5:12 PM IST