facebookmetapixel
Advertisement
संप्रभुता, व्यावहारिकता और विकल्प: भारत के लिए जोखिम और समझदारी के बीच का संतुलनEditorial: ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ‘हथौड़ा’ और आगे की राहसुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था और ‘चीनी’ रोबोडॉग का स्वदेशी दावा, AI इम्पैक्ट समिट पर उठे गंभीर सवालGDP Rebasing: नए आधार वर्ष से GDP की नई सीरीज तैयार, पर WPI को लेकर अर्थशास्त्रियों में मतभेदEnergy Growth: सरकारी तेल कंपनियों ने खोला खजाना, बीते 10 महीनों में खर्च किए ₹1.07 लाख करोड़US-India Trade: ट्रंप के पास हैं कई व्यापारिक हथियार, धारा 301 और 232 से बढ़ सकती है भारत की टेंशनIDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी, सरकारी खातों में हेरफेर से मचा हड़कंपMutual Funds: ‘मेगा फंड्स’ का बढ़ा दबदबा, ₹1 लाख करोड़ के क्लब में शामिल हुई तीन और बड़ी योजनाएंSME Growth: अब छोटी कंपनियां भी बना रहीं कर्मचारियों को करोड़पति, ईसॉप्स का बढ़ रहा है क्रेजMarket Alert: क्या सोना-चांदी बनेंगे निवेशकों के लिए सुरक्षित ढाल? ट्रंप के फैसले से मची हलचल

पन्नू की हत्या की साजिश की भारतीय जांच के नतीजों पर ‘सार्थक जवाबदेही’ चाहता है अमेरिका

Advertisement

भारत सरकार ने अमेरिकी सरजमीं पर किसी अमेरिकी नागरिक की हत्या की ऐसी साजिश में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।

Last Updated- October 23, 2024 | 11:55 AM IST
America wants 'meaningful accountability' on the results of Indian investigation into conspiracy to murder Pannu पन्नू की हत्या की साजिश की भारतीय जांच के नतीजों पर ‘सार्थक जवाबदेही’ चाहता है अमेरिका

अमेरिका ने कहा कि वह अपनी सरजमीं पर सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित नाकाम साजिश की भारत द्वारा की जा रही जांच के नतीजों पर ‘‘सार्थक जवाबदेही’’ के बिना पूरी तरह संतुष्ट नहीं होगा। भारत सरकार ने अमेरिकी सरजमीं पर किसी अमेरिकी नागरिक की हत्या की ऐसी साजिश में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।

अमेरिका के आरोपों के बाद नई दिल्ली ने मामले की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की थी। विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम जांच के परिणामों के आधार पर जवाबदेही की उम्मीद करते हैं और निश्चित रूप से अमेरिका तब तक पूरी तरह से संतुष्ट नहीं होगा जब तक कि उस जांच के परिणामस्वरूप सार्थक जवाबदेही तय न हो जाए।’’

पटेल भारतीय जांच समिति की, बातचीत के लिए पिछले सप्ताह हुई अमेरिका यात्रा पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले सप्ताह भारत की जांच समिति के साथ अहम बातचीत हुई और दोनों सरकारों के बीच अपनी-अपनी जांच को आगे बढ़ाने के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। हम समझते हैं कि भारतीय जांच समिति अपनी जांच जारी रखेगी और हमें उम्मीद है कि पिछले सप्ताह की बातचीत के आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे।’’

Also read: अमेरिका : McDonald’s का बर्गर खाने से 49 लोग बीमार, एक की मौत

पटेल ने कहा, ‘‘इसके अलावा, मैं यह देखते हुए इस पर और विस्तार से बात नहीं करना चाहता कि यह एक ऐसा मुद्दा है जो सक्रिय है और दोनों देश इसकी जांच कर रहे हैं।’’ पिछले सप्ताह, अमेरिकी प्राधिकारियों ने भारत सरकार के एक पूर्व अधिकारी विकास यादव पर पन्नू की हत्या की नाकाम सााजिश में कथित तौर पर शामिल होने का आरोप लगाया था।

उसके सह-साजिशकर्ता निखिल गुप्ता को पिछले साल चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और वह प्रत्यर्पण के बाद से अमेरिका की एक जेल में बंद है। पटेल की टिप्पणियों से कुछ दिन पहले विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था कि अमेरिका इस मामले में भारत के सहयोग से संतुष्ट है।

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 11:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement