facebookmetapixel
Advertisement
SBI Funds Management IPO की उम्मीद के मुताबिक प्रीमियम लिस्टिंग, शेयर ने पहले दिन ही दिया मुनाफाDonald Trump का बड़ा झटका! कनाडा पर 50% टैरिफ का ऐलान, महंगाई और ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ासरकार की नई इलेक्ट्रॉनिक्स नीति से किन कंपनियों की चमकेगी किस्मत? ब्रोकरेज ने चुने 3 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीद से सोना-चांदी चमके, जानें आज कितनी बढ़ीं कीमतेंUP में विकास और पर्यावरण साथ-साथ! AI निगरानी, ग्रीन टेक्नोलॉजी और सोलर एनर्जी से बदलेगी तस्वीरवाराणसी से अयोध्या तक उद्योगों की नई क्रांति! जानिए क्यों निवेशकों की पसंद बन रहा है पूर्वांचलपूर्वांचल की तरक्की में SBI का बड़ा दांव! MSME, कृषि और पर्यटन को मिल रहा भरपूर लोनखेती में आएगी नई क्रांति! FPO, ड्रोन और AI से छोटे किसानों की बढ़ेगी कमाई, खुलेंगे बड़े बाजारकच्चा तेल, डॉलर और रुपया… आखिर क्यों जुड़े हैं शेयर बाजार के उतार चढ़ाव से?Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट! सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,200 के करीब; HDFC Bank और Eternal ने बढ़ाया दबाव

भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत पर दोनों देशों को करना है फैसला : अमेरिका

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 6:54 PM IST
India Pakistan

अमेरिका ने एक बार फिर कहा है है कि भारत-पाकिस्तान के बीच किसी वार्ता की गति, दायरे और उसके स्वरूप पर निर्णय लेना दोनों देशों का मामला है।

अमेरिका ने कहा कि वाशिंगटन ने हमेशा दोनों पड़ोसी देशों के बीच वार्ता का समर्थन किया है ताकि साउथ एशिया में शांति सुनिश्चित हो सके।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को कहा कि हालांकि अमेरिका साउथ एशिया में क्षेत्रीय स्थिरता देखना चाहता है, लेकिन पाकिस्तान और भारत के साथ उसके संबंध स्वतंत्र हैं।

प्राइस पाकिस्तानी पत्रकारों के उन सवालों का जवाब दे रहे थे जिसमें उनसे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की उस हालिया टिप्पणी के बारे में पूछा गया था जिसमें भारत से शांति वार्ता का अनुरोध किया गया था।

प्राइस ने दैनिक प्रेसवार्ता में रिपोटर्स से कहा, ‘‘हमने लंबे समय से साउथ एशिया में क्षेत्रीय स्थिरता की अपील की है। हम इसे और बढ़ाना चाहते हैं। जब हमारी भागीदारी की बात आती है, तो हमारी पाकिस्तान और भारत दोनों के साथ भागीदारी है, लेकिन ये संबंध हमारे खुद के बूते बने हैं।’’

प्राइस ने कहा कि अमेरिका दोनों देशों के साथ अपने संबंधों को ‘जीरो-सम’ (एक तरह का संतुलन जिसके तहत माना जाता है कि एक व्यक्ति को होने वाला फायदा दूसरे व्यक्ति को होने वाले नुकसान के बराबर है) के रूप में नहीं देखता।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 6:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement