facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

मेदवेदेव की धमकी के बाद ट्रंप का ऐक्शन, रूस के पास भेजीं दो परमाणु पनडुब्बियां

Advertisement

ट्रंप ने कहा कि शब्दों का असर बड़ा होता है और कई बार इसके नतीजे अनचाहे भी हो सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार ऐसा नहीं होगा।

Last Updated- August 02, 2025 | 9:10 AM IST
Donald Trump
US President Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने दो परमाणु पनडुब्बियों को रूस के पास के क्षेत्रों में तैनात करने का आदेश दिया है। यह कदम रूस के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान में रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव के बयानों के बाद उठाया गया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने दो परमाणु पनडुब्बियों को उचित क्षेत्रों में तैनात करने का आदेश दिया है, ताकि अगर ये भड़काऊ बयान सिर्फ शब्दों से आगे बढ़कर कुछ और बन जाएं, तो हम तैयार रहें।” उन्होंने मेदवेदेव के बयानों को “बेहद भड़काऊ” बताया।

ट्रंप ने कहा कि शब्दों का असर बड़ा होता है और कई बार इसके नतीजे अनचाहे भी हो सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार ऐसा नहीं होगा।

हाल के दिनों में ट्रंप और मेदवेदेव के बीच तीखी बयानबाजी हुई है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि रूस के पास 10 दिन का समय है कि वह यूक्रेन में युद्धविराम के लिए राजी हो, वरना रूस और उसके तेल खरीदने वाले देशों पर शुल्क लगाया जाएगा।

रूस ने अपनी शर्तों के साथ शांति का प्रस्ताव रखा है, लेकिन ट्रंप की समयसीमा मानने के कोई संकेत नहीं दिए हैं।

रूस के नेता दिमित्री मेदवेदेव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर सोमवार को  ‘अल्टीमेटम की राजनीति’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूस के पास सोवियत दौर की ऐसी परमाणु क्षमता मौजूद है, जिसे आखिरी समय में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बयान तब आया, जब ट्रंप ने मेदवेदेव को ‘अपनी जुबान संभालने’ की चेतावनी दी थी।

मेदवेदेव, 2022 में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से पश्चिमी देशों के खिलाफ सबसे आक्रामक आवाज़ बनने वाले नेताओं में से एक हैं। उनके आलोचक उन्हें गैर-जिम्मेदार और बेलगाम बताते हैं, जबकि कुछ पश्चिमी राजनयिक मानते हैं कि उनके बयान वरिष्ठ रूसी नीति-निर्माताओं की सोच को दर्शाते हैं।

Advertisement
First Published - August 2, 2025 | 8:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement