facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

कंपनियों ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 1.25 लाख अवसरों की पेशकश की

Advertisement

योजना के तहत शुरुआती चरण में 1.25 लाख उम्मीदवारों को इंटर्नशिप कराने की परिकल्पना की गई है। इंटर्नशिप दो दिसंबर से शुरू होगी।

Last Updated- October 19, 2024 | 4:11 PM IST
PM Modi
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत कंपनियों ने अब तक 1.25 लाख इंटर्नशिप अवसरों की पेशकश की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। योजना के लिए बनायी गई वेबसाइट पर 12 अक्टूबर को शाम पांच बजे से उम्मीदवारों का पंजीकरण शुरू हो गया है।

सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अब तक 250 शीर्ष कंपनियां इस योजना के तहत पंजीकृत हो चुकी हैं और कंपनियों ने 1.25 लाख इंटर्नशिप की पेशकश की है।

योजना के तहत शुरुआती चरण में 1.25 लाख उम्मीदवारों को इंटर्नशिप कराने की परिकल्पना की गई है। इंटर्नशिप दो दिसंबर से शुरू होगी।

इस योजना के तहत 21-24 वर्ष की उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं। योजना को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट के जरिए लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत, एक प्रशिक्षु को 12 महीने के लिए 5,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता और 6,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान मिलेगा।

Advertisement
First Published - October 19, 2024 | 4:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement