facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

Wrestlers Protest: आज दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी WFI चेयरमैन बृजभूषण सिंह के खिलाफ FIR

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 3:29 PM IST
Wrestlers Protest: Will throw medals in Ganges, will sit on hunger strike at India Gate

Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने पहलवानों की शिकायत पर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के चेयरमैन बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (FIR) करने का फैसला किया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को यह बताया है।

कुश्ती महासंघ प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप वाले मामले में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आज प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

बता दें कि विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ी रविवार (23 अप्रैल) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच गए थे। उसके बाद से वह धरने पर बैठे हैं। पहलवानों ने जनवरी में भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

इस मामले में कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग और इरफ़ान खान जैसे क्रिकेट खिलाडियों तथा टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मैडल जितने वाले नीरज चोपड़ा ने पहलवानों के समर्थन में ट्वीट किया है।

गौरतलब है कि जनवरी में पहलवानों ने पहली बार कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर में धरने पर बैठे थे। पहलवानों कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर मनमाने तरीके से संघ चलाने और कई महिला पहलवानों का यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे।

इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ के कामकाज को दूर कर दिया गया और उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए समिति बना दी गई। इस समिति ने पांच अप्रैल को अपनी रिपोर्ट सौंप दी, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं किया गया। इसके बाद पहलवानों ने रविवार (23 अप्रैल) को फिर से दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 3:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement