facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

बेरोजगारी पर चिंता कीजिए: सिब्बल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कहा

सिब्बल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा और कहा कि इसके बजाय उन्हें बेरोजगारी और देश पर बढ़ते कर्ज जैसे मुद्दों पर चिंता करनी चाहिए।

Last Updated- December 23, 2023 | 4:26 PM IST
Kapil Sibal
Kapil Sibal (File Pic)

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बारिश से तबाही के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के विपक्षी गुट ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक में शामिल होने के लिए उनकी आलोचना करने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा और कहा कि इसके बजाय उन्हें बेरोजगारी और देश पर बढ़ते कर्ज जैसे मुद्दों पर चिंता करनी चाहिए।

वित्त मंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि तमिलनाडु जब इस बड़ी आपदा से जूझ रहा था तो राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन राज्य के लोगों के बीच होने के बजाय 19 दिसंबर को विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के घटक दलों के नेताओं के साथ दिल्ली में थे।

सिब्बल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जब तमिलनाडु बारिश, बाढ़ से जूझ रहा था उस वक्त स्टालिन के ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने पर सीतारमण ने उन पर निशाना साधा है। इसके बजाय यदि आपके पास समय हो तो इन पर चिंता करें: 1) कम रोज़गार 2) बेरोजगारी 3) भारत पर बढ़ता कर्ज़ 4) कुपोषित बच्चे 5) भूख, गरीबी और हां महिला पहलवानों पर भी।’’

First Published - December 23, 2023 | 4:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट