facebookmetapixel
150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़

वेल्स फार्गो : 400 कर्मियों को निकाला

वेल्स फार्गो के पिछले साल तक भारत में बेंगलूरु, हैदराबाद और चेन्नई में तीन केंद्र थे। इनमें लगभग 37,000 लोग कार्यरत थे।

Last Updated- July 13, 2025 | 10:35 PM IST
The aptitude versus gene structure debate योग्यता बनाम जीन संरचना की बहस

भारत में वेल्स फार्गो के प्रौद्योगिकी केंद्रों ने पिछले दो महीनों में करीब 400 कर्मियों की छंटनी की है। नौकरियों में यह कटौती ऐसे समय में की गई है जब अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा ऋणदाता देश में अपने परिचालन को संयुक्त कर रहा है।

नाम न छापने की शर्त पर सूत्रों ने बताया कि छंटनी का संबंध मुख्य रूप से बैंक के इंजीनियरिंग प्रभाग से है। इसमें जून में 300 से अधिक लोगों को निकाला गया।  इस महीने मुख्य प्रशासनिक कार्यालय (सीएओ) से करीब 100 लोगों को बर्खास्त किया गया।

वेल्स फार्गो इंडिया सॉल्युशंस वेल्स फार्गो बैंक की सहायक कंपनी है जो बैंक के प्रौद्योगिकी संचालन और शेयर्ड-सर्विस संबंधित कार्यों के लिए वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) के रूप में काम करती है। वेल्स फार्गो इंडिया ने इन छंटनी के बारे में बिजनेस स्टैंडर्ड के सवालों का तत्काल जवाब नहीं दिया है।

वेल्स फार्गो के पिछले साल तक भारत में बेंगलूरु, हैदराबाद और चेन्नई में तीन केंद्र थे। इनमें लगभग 37,000 लोग कार्यरत थे। हालांकि, इस साल की शुरुआत में उसने चेन्नई का अपना कार्यालय बंद करने का फैसला किया।

First Published - July 13, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट