facebookmetapixel
Advertisement
डीमैट म्युचुअल फंड निवेश होगा आसान: SWP-STP के लिए SEBI की नई सुविधा से बदलेगा खेलपर्सनल लोन से पाना चाहते हैं जल्दी छुटकारा? जोश में न लें फैसला, पहले समझें यह जरूरी गणितAI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगी TCS: चंद्रशेखरन बोले– मौका बड़ा, आत्ममंथन के साथ नई तैयारी जरूरीटाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारेMirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरीPFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेज

योगी सरकार सभी जिलों में राम मंदिर की प्रतिष्ठा से पहले रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित करेगी

Advertisement

प्रदेश सरकार का पर्यटन विभाग अखंड रामायण और हनुमान चालीसा के पाठ के लिए बजट की व्यवस्था करेगा।

Last Updated- November 30, 2023 | 6:36 PM IST
ayodhya

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले योगी सरकार की तैयारी पूरे प्रदेश को राममय करने की है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले योगी सरकार प्रदेश भर के सभी प्रमुख मंदिरों में अखंड रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित कराएगी।

प्रदेश सरकार का पर्यटन विभाग अखंड रामायण और हनुमान चालीसा के पाठ के लिए बजट की व्यवस्था करेगा। प्राण प्रतिष्ठा से पहले 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक प्रदेश के मंदिरों में यह पाठ आयोजित किए जाएंगे।

अयोध्या में रामोत्सव के नाम प्रस्तावित मंदिर उद्घाटन व प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह से पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और योगी सरकार की ओर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी क्रम में प्रदेश के हर महत्वपूर्ण मंदिर में रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किए जाने की तैयारी है।

सरकार की योजना के मुताबिक अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सभी जिलों के प्रतिष्ठित मंदिरों में 14 जनवरी (मकर संक्रांति) के दिन से 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक अनवरत रामायण, रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि हर जिले के ‘पर्यटन और संस्कृति परिषद’ के जरिए स्थानीय कलाकारों और लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

एक सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन के लिए पर्यटन विभाग धन की व्यवस्था करेगा। हालांकि, इसके लिए अभी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। यह कार्यक्रम अयोध्या सहित प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया जाना है।

Advertisement
First Published - November 30, 2023 | 6:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement