facebookmetapixel
Advertisement
रूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ में GBC के दौरान UP के 75 जिलों में शुरू होंगे 8735 इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स

Advertisement

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10.15 लाख करोड़ की 14000 से अधिक परियोजनाओं पर काम की शुरुआत करेंगे।

Last Updated- February 16, 2024 | 7:41 PM IST
Meeurt tops with projects worth Rs 2.5 lakh crore ready for foundation laying for the first GBC in UP
Representative Image

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगामी 19 फरवरी को होने जा रहे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के साथ सभी 75 जिलों में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।

लखनऊ में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के अलावा प्रदेश के सभी 75 जिलों में 8735 निवेश परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन समारोह होंगे। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10.15 लाख करोड़ की 14000 से अधिक परियोजनाओं पर काम की शुरुआत करेंगे।

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के सभी 75 जिलों में भी 19 फरवरी को जीबीसी का आयोजन किया जाएगा। मुख्य आयोजन स्थल लखनऊ में देश विदेश के नामी उद्योगपतियों की उपस्थिति होगी। वहीं जिलों में 10 करोड़ से कम का निवेश करने वाले उद्यमियों के साथ ही स्थानीय उद्योग से जुड़े लोग भी शामिल होंगे।

औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान प्रदेश में कुल 1015583 करोड़ की 14537 परियोजनाएं धरातल पर उतरने को पूरी तरह तैयार हैं। इनमें 500 करोड़ की 300 परियोजनाएं, 100 से 500 करोड़ की 895 परियोजनाएं, 10 से 100 करोड़ की 4 हजार 577 परियोजनाएं, 1 से 10 करोड़ की सर्वाधिक 8 हजार 735 परियोजनाएं शामिल हैं। सभी परियोजनाओं के धरातल पर आने के बाद 34 लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर जिलों में होने वाली जीबीसी के आयोजन के दौरान वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही उन्होंने जीबीसी के लिए तैयार परियोजनाओं के ग्राउंड वेरिफिकेशन का कार्य सौ फीसदी पूरा कर लिए जाने को कहा है।

उन्होंने कहा है कि इस बात को भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि जीबीसी के आयोजन के वक्त होने वाले नये निवेश के लिए भी लैंड फैसिलिटेशन की सुविधा हो। राजधानी लखनऊ में आयोजित हो रहे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी सभी जिलों में आयोजित समारोह के दौरान किया जाएगा।

गौरतलब है कि बीते साल फरवरी माह में योगी सरकार ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपी जीआईएस – 2023) का आयोजन किया था। इससे पहले सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों ने दुनिया के बड़े औद्योगिक शहरों के साथ ही देशों के सभी बड़े महानगरों में रोड शो का आयोजन करके उद्योग जगत के साथ संवाद स्थापित किया। इसका नतीजा रहा कि प्रदेश को बीते एक साल में तकरीबन 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 7:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement