facebookmetapixel
अमेरिकी टैरिफ का घटना उत्तर प्रदेश के कालीन उद्योग के लिए संजीवनी से कम नहीं, लेदर इंडस्ट्री को भी लगेंगे पंख5 महीने की मंदी खत्म! भारत-अमेरिका ट्रेड डील से हीरा उद्योग में लौटी चमकExplainer: भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल, लेकिन समझौते के पहले और आगे का सारा हिसाब-किताब समझ लेंRBI ने जारी किया निर्देश, 31 मार्च 2026 को खुले रहेंगे सरकारी कामकाज वाले बैंकBudget 2026 में स्टूडेंट्स को बड़ा फायदा मिला है? एक्सपर्ट्स ने बताया इसमें छात्रों के लिए कहां-कहां है मौकाJio-BlackRock का बड़ा धमाका! सिर्फ ₹350 में पूरे साल पाएं पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइसBudget 2026 में सरकार ने सीनियर सिटीजन्स के लिए कुछ किया भी या नहीं? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंट्रेड डील की डिटेल्स फाइनल स्टेज में; भारत-अमेरिका जल्द जारी करेंगे बयान: पीयूष गोयलIndia-Us trade deal: भारतीय मसालों का जायका होगा तेज, निर्यात को मिलेगा बढ़ावावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत किया, कहा- ‘मेड इन इंडिया’ को मिली बड़ी राहत

UPSC Delhi Coaching Centre Flooded: दिल्ली की महापौर ने ‘बेसमेंट’ में संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया

UPSC Delhi Coaching Centre Flooded: ओबेरॉय ने इस बात की भी जांच कराने की मांग की कि क्या इस घटना के लिए एमसीडी का कोई अधिकारी जिम्मेदार है।

Last Updated- July 28, 2024 | 2:17 PM IST
delhi coaching
New Delhi: Rescue operation underway after a nearby drain burst caused flooding at the basement of a UPSC coaching centre, in Delhi’s Old Rajendra Nagar, Saturday, July 27, 2024. (PTI Photo)

राष्ट्रीय राजधानी के एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में बारिश का पानी भर जाने से तीन अभ्यर्थियों की मौत होने के बाद दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने रविवार को निर्देश दिया कि ‘बेसमेंट’ में संचालित की जा रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ओबेरॉय ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) आयुक्त को निर्देश दिया कि वह दिल्ली में एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ऐसे सभी कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, जो ‘बेसमेंट’ में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे भवन उपनियमों का उल्लंघन हैं और मानदंडों के अनुरूप नहीं हैं। ओबेरॉय ने इस बात की भी जांच कराने की मांग की कि क्या इस घटना के लिए एमसीडी का कोई अधिकारी जिम्मेदार है।

मध्य दिल्ली के ‘ओल्ड राजेंद्र नगर’ इलाके में भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने से शनिवार को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई।

ओबेरॉय ने कहा, ‘‘राजेंद्र नगर में एक निजी कोचिंग संस्थान में कुछ अभ्यर्थी कल पानी भरने के कारण फंस गए और उनमें से तीन की जान चली गई। यह बहुत ही दुखद घटना है। इस घटना की गहन जांच किए जाने और मामले में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जरूरत है।’’ महापौर ने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना भी हमारी जिम्मेदारी है कि दिल्ली के किसी भी इलाके में ऐसी घटना दोबारा न हो।’’

उन्होंने एमसीडी आयुक्त को ‘बेसमेंट’ में संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करने और मामले की तत्काल जांच करने का निर्देश दिया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या एमसीडी का कोई अधिकारी भी इस घटना के लिए जिम्मेदार है।

ओबेरॉय ने कहा, ‘‘यदि कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।’’ इस सप्ताह की शुरुआत में, मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में भारी बारिश के बाद लोहे के दरवाजे को छूने से 26 वर्षीय एक सिविल सेवा अभ्यर्थी की करंट लगने से मौत हो गई थी।

First Published - July 28, 2024 | 2:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट