facebookmetapixel
Advertisement
रूस में 1 करोड़ मजदूरों की भारी डिमांड: क्या भारतीय श्रमिकों के पास है विदेश में मोटी कमाई का मौका?अब UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा PF का पैसा! टेस्टिंग हुई शुरू, जानें कब से उठा सकेंगे सुविधा का लाभशहरी सहकारी बैंकों के लिए बिना गारंटी वाले लोन की सीमा बढ़ाकर 20% करने का प्रस्तावबुलेट बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21% उछला, रॉयल एनफील्ड की बिक्री मजबूत; ₹958 करोड़ निवेश को मंजूरीTitan Q3 Results: 61% की जबरदस्त उछाल के साथ मुनाफा ₹1,684 करोड़ हुआ, रेवेन्यू ₹24,900 करोड़ के पारडीपफेक पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटाना होगा AI कंटेंट, 20 फरवरी से नए डिजिटल नियम लागूExplainer: ऑफिस में अब नहीं होगी मील की चिंता! ‘ईट नाउ पे लेटर’ से लंच ब्रेक बनेगा और भी खुशनुमाबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने किराये पर दी प्रोपर्टी, जानें कितनी होगी हर महीने कमाई200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफाOil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलान

UP Police Paper Leak: CM योगी की चेतावनी- युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सबक सिखाया जाएगा

Advertisement

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि नियुक्ति की प्रक्रिया सभी भर्ती आयोगों और विभिन्न बोर्ड के माध्यम से निरंतर जारी है।

Last Updated- February 25, 2024 | 4:17 PM IST
UP CM Yogi Adityanath
File Photo: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath

UP Police Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने पुलिस भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले पर रविवार को कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना ‘राष्ट्रीय पाप’ है और इसमें लिप्त लोगों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा, जो भविष्य के लिए नजीर बनेगी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के लिए करीब 1800 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को यहां लोकभवन में नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए यह कहा।

आदित्यनाथ ने कहा, ”अगर युवाओं के साथ अन्याय होता है तो यह राष्ट्रीय पाप है। पहले दिन से ही हमने तय किया है कि युवाओं के जीवन और भविष्य के साथ जो कोई भी खिलवाड़ करेगा हम उसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और उन तत्वों से सख्ती से निपटेंगे। हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सरकार पहले भी कार्रवाई करती रही है और एक बार फिर कड़ी कार्रवाई करने जा रही है।”

‘पेपर लीक’ के मुद्दे पर अभ्यर्थियों के विरोध-प्रदर्शन के बाद, राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा को शनिवार को निरस्त कर दिया था और छह माह के भीतर पुन: परीक्षा कराने का आदेश दिया।

आदित्यनाथ ने कहा,”नियुक्ति की प्रक्रिया अगर ईमानदारी से आगे नहीं बढ़ पा रही है तो यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और उनकी प्रतिभा को पलायन के लिए मजबूर करता है।” मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना राष्ट्रीय पाप है और इसमें लिप्त लोगों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि वे ना घर के रहेंगे न घाट के। ऐसे तत्वों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई भविष्य के लिए नजीर के रूप में याद रखी जाएगी।’’ मुख्यमंत्री ने अलग-अलग विभागों में चयनित युवाओं को प्रदेश की सेवाओं में आने के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की दृष्टि ‘डबल इंजन’ सरकार का मिशन भी है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हर नौजवान को उसका अधिकार प्राप्त होने को सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है, उसी का परिणाम है कि पिछले 7 साल में 6 लाख से अधिक युवाओं को अब तक प्रदेश के शासकीय विभागों में नौकरियां प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति की प्रक्रिया सभी भर्ती आयोगों और विभिन्न बोर्ड के माध्यम से निरंतर जारी है। बयान के अनुसार, उन्होंने ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ के दौरान मिले निवेशों से प्रदेश के 34 लाख नौजवानों को नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की भी बात कही।

मुख्‍यमंत्री ने नव चयनित अभ्यर्थियों से गरीबों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के साथ जवाबदेही व जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की अपील की। बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और विद्युत सेवा आयोग द्वारा संचालित भर्ती प्रक्रिया के तहत 1782 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

Advertisement
First Published - February 25, 2024 | 4:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement