facebookmetapixel
चमड़ा उद्योग को मिलेगी उड़ान: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से निर्यातकों में उत्साह, निवेश बढ़ने की संभावनाBS Poll: रीपो रेट और नीति रुख में बदलाव की संभावना कम, अर्थशास्त्रियों ने जताया यथास्थिति का अनुमानतकरार से करार तक सफर: भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने कैसे लिया आकारमेडिकल निर्यात को मिलेगी ‘खुराक’: अमेरिका के टैरिफ कटौती से भारतीय उपकरणों की बढ़ेगी मांगभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से खत्म हुई आर्थिक अनिश्चितता, श्रम-बहुल उद्योगों और विनिर्माण को मिलेगा नया अवसरटेक्सटाइल सेक्टर को बूम: टैरिफ कम होने से अमेरिकी बाजार में मिलेगी बढ़त, निर्यात में आएगा उछालIndia-US trade deal: उद्योग को रूस से तेल आयात घटाने पर संकेत का इंतजाररत्न-आभूषणों की लौटेगी चमक: अमेरिकी टैरिफ घटने से सुस्ती के बाद निर्यात में उछाल की उम्मीदIndia-US trade deal: निर्यात बढ़ने और स्थिरता की आस, सरकार के अनुमान से ज्यादा तेज बढ़ सकती है अर्थव्यवस्थाभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से वाहन कलपुर्जा निर्माताओं की चमकेगी किस्मत, निर्यात को मिलेगी धार

UP: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कार से टकराकर पलटी बस; सात लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

वर्मा के मुताबिक, इस हादसे में एक महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

Last Updated- August 04, 2024 | 10:23 AM IST
Accident
Representatve Image

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के ऊसराहर थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक डबल डेकर बस के शनिवार देर रात गलत दिशा से आ रही कार से टकराने के बाद खंदक में पलट जाने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि तीन/चार अगस्त की दरमियानी रात को करीब पौने एक बजे नगालैंड के नंबर वाली एक डबल डेकर बस रायबरेली से दिल्ली जा रही थी, तभी वह रास्ते में इटावा जिले के ऊसराहर थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 129 के पास सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। बताया जाता है कि कार आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही थी।

वर्मा के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि कार चालक को नींद आ गई और गलत लेन में दाखिल होने के कारण उसकी गाड़ी सामने से आ रही बस से टकरा गई। उन्होंने बताया कि टक्कर से अनियंत्रित हुई बस सड़क के किनारे खंदक (गहरा गड्ढा) में जा गिरी।

वर्मा के मुताबिक, इस हादसे में एक महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वर्मा ने बताया कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षित बचे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

First Published - August 4, 2024 | 10:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट