facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

UGC NET Exam Cancelled: परीक्षा के एक दिन बाद सरकार ने कैंसिल किया यूजीसी नेट एग्जाम, फिर से होगी परीक्षा

Advertisement

नीट-यूजी (NEET-UG) की तरह ही UGC NET Exam का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कराती है।

Last Updated- June 20, 2024 | 12:09 PM IST
UGC-NET exam
UGC-NET exam cancelled

UGC NET June 2024 Exam Cancelled: शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार (19 जून) को यूजीसी नेट एग्जाम कैंसिल कर दिया है। मंत्रालय ने यह फैसला परीक्षा के ठीक एक दिन बाद लिया। नीट-यूजी (NEET-UG) की तरह ही UGC NET Exam का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कराती है। साल में दो बार होने वाला ये एग्जाम (June and December) दो शिफ्ट में OMR (पेन और पेपर) मोड में आयोजित होता है।

किस कारण से रद्द हुआ एग्जाम?

एजुकेशन मिनिस्ट्री ने कहा कि 18 जून को भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (14C) से एग्जाम में अनियमितताओं की जानकारी मिलने के बाद UGC NET Exam को कैंसिल किया गया। अब इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगा।

यह घटना NEET पेपर लीक मामले के बीच सामने आई है, जिसका केस अब सुप्रीम कोर्ट में है।

बुधवार देर शाम, शिक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) को भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई (NCTAU) से परीक्षा के बारे में जानकारी मिली है।

बयान में कहा गया कि “इन जानकारियों से यह संकेत मिलता है कि यूजीसी नेट परीक्षा की की पवित्रता के साथ समझौता हुआ है।”

फिर से होगी परीक्षा

मंत्रालय ने बताया कि एक बार फिर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर नोटिफिकेशन अलग से जारी किया जाएगा। मंत्रालय ने यह भी घोषणा की कि इस मामले की जांच CBI को सौंपी जाएगी।

जानें UGC NET June Exam 2024 के बारे में-

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 18 जून को UGC-NET जून 2024 परीक्षा OMR (पेन और पेपर) मोड में देश के विभिन्न शहरों में दो शिफ्ट में आयोजित की थी।

NET परीक्षा का उद्देश्य भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में PhD एडमिशन, असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के पदों के लिए होता है। इस बार UGC NET June Exam का आयोजन 300 शहरों में 1200 से अधिक केंद्रों पर हुआ था, जिसमें 9 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी।

Advertisement
First Published - June 20, 2024 | 6:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement