facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Udhayanidhi Stalin: कौन हैं उदयनिधि स्टालिन? तमिलनाडु का उप मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर चर्चा में

राजनीति में कदम रखने से पहले, उदयनिधि तमिल सिनेमा में एक जाने-माने अभिनेता और प्रोड्यूसर के रूप में स्थापित हो चुके थे।

Last Updated- September 18, 2024 | 5:08 PM IST
Udhayanidhi Stalin

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को जल्द ही राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की तैयारी है। 46 वर्षीय उदयनिधि ने राजनीति में तेज़ी से अपनी पहचान बनाई है और DMK में उनकी भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है।

सिनेमा से राजनीति का सफर

राजनीति में कदम रखने से पहले, उदयनिधि तमिल सिनेमा में एक जाने-माने अभिनेता और प्रोड्यूसर के रूप में स्थापित हो चुके थे। उन्होंने 2008 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी रेड जाइंट मूवीज़ शुरू की और 2012 में फिल्म ओरु काल ओरु कन्नाड़ी से अभिनय की शुरुआत की।

इस दौरान, उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और उनकी प्रोडक्शन कंपनी तमिलनाडु के फिल्म उद्योग की एक प्रमुख कंपनी बन गई। सिनेमा से राजनीति में उनका सफर धीरे-धीरे शुरू हुआ, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में DMK उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।

राजनीति में उदयनिधि की एंट्री

उदयनिधि ने 2019 में DMK की युवा शाखा के प्रमुख के रूप में पूरे तमिलनाडु में दौरा किया, जिससे उन्हें जनता के बीच पहचान मिली। इसके बाद 2021 में चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीतकर वे तमिलनाडु की राजनीति में मजबूती से उभरे। DMK की जीत के बाद उन्हें युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री बनाया गया।

उपमुख्यमंत्री पद की ओर बढ़त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद से उदयनिधि की पार्टी में पकड़ मजबूत होती गई है। DMK के भीतर उनके पिता एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में आंतरिक विवाद कम हुए हैं, जिससे पार्टी के भीतर शक्ति का केंद्रीकरण हुआ है।

उदयनिधि का उपमुख्यमंत्री पद की ओर बढ़ना उनके बढ़ते राजनीतिक महत्व का संकेत है। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म मामानन में उनका अभिनय संभवतः उनका आखिरी फिल्मी रोल माना जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अब वह पूरी तरह राजनीति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

उदयनिधि की संपत्ति और आपराधिक मामले

2021 के विधानसभा चुनावों में उदयनिधि स्टालिन ने 33 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। उनके पास 21 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 6.54 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसके अलावा, उनकी पत्नी और बच्चों के पास भी कुल 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

संपत्ति के साथ ही, उदयनिधि ने 22 आपराधिक मामलों की जानकारी दी, जो ज्यादातर DMK के प्रदर्शनों से जुड़े हैं। इन मामलों में अवैध सभा और सरकारी कर्मचारी के आदेश की अवहेलना जैसे आरोप शामिल हैं।

विवाद और चुनौतियां

हालांकि उधयनिधि की राजनीतिक यात्रा को काफी सराहा गया है, लेकिन यह विवादों से मुक्त नहीं रही। द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, तमिल फिल्म उद्योग में उनकी प्रभावशाली स्थिति पर सवाल उठाए गए हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी, रेड जाइंट मूवीज़, तमिलनाडु के फिल्म उद्योग में एक प्रमुख प्लेयर बनी हुई है। आरोप लगते रहे हैं कि 2006-2011 के दौरान DMK सरकार के शासन में फिल्म उद्योग पर उनका एकाधिकार रहा।

इसके अलावा, उदयनिधि के साले सबरीसन को DMK सरकार में एक प्रमुख ताकत माना जाता है, जो परिवार के तमिलनाडु में प्रभाव को और भी बढ़ाता है।

First Published - September 18, 2024 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट