facebookmetapixel
Advertisement
शहरी सहकारी बैंकों के लिए बिना गारंटी वाले लोन की सीमा बढ़ाकर 20% करने का प्रस्तावबुलेट बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21% उछला, रॉयल एनफील्ड की बिक्री मजबूत; ₹958 करोड़ निवेश को मंजूरीTitan Q3 Results: 61% की जबरदस्त उछाल के साथ मुनाफा ₹1,684 करोड़ हुआ, रेवेन्यू ₹24,900 करोड़ के पारडीपफेक पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटाना होगा AI कंटेंट, 20 फरवरी से नए डिजिटल नियम लागूExplainer: ऑफिस में अब नहीं होगी मील की चिंता! ‘ईट नाउ पे लेटर’ से लंच ब्रेक बनेगा और भी खुशनुमाबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने किराये पर दी प्रोपर्टी, जानें कितनी होगी हर महीने कमाई200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफाOil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलानतैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डील

Uber Bus Shuttle: दिल्ली की सड़कों पर जल्द दौड़ेगी Uber की बस शटल, जानें कैसे कर सकेंगे बुक

Advertisement

कैब प्रोवाइड करने वाली कंपनी उबर (Uber) ने राजधानी की सड़कों पर शटल चलाने के लिए दिल्ली के ट्रांसपोर्ट डिपार्मेंट से लाइसेंस प्राप्त कर लिया है।

Last Updated- May 21, 2024 | 7:09 PM IST
Uber Shuttle

Uber Bus Shuttle: दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर ऑनलाइन कैब की तर्ज पर जल्द ही बस शटल भी दौड़ती दिखेंगी। कैब प्रोवाइड करने वाली कंपनी उबर (Uber) ने राजधानी की सड़कों पर शटल चलाने के लिए दिल्ली के ट्रांसपोर्ट डिपार्मेंट से लाइसेंस प्राप्त कर लिया है।

बता दें कि शटल बुक करने का ऑप्शन आपको उबर की कैब बुक करने वाली ऐप पर ‘उबर शटल’ (Uber Shuttle) ऑप्शन के रूप में ही दिखेगा और दिल्ली में कहीं भी जाने के लिए लोग अपनी पसंद की सीट पहले ही रिजर्व कर सकेंगे।

एक सप्ताह पहले भी सीट कर सकेंगे बुक

ऐप यूजर्स को न सिर्फ शटल बस के पहुंचने का अनुमानित समय बताएगी बल्कि लाइव लोकेशन और रूट को ट्रैक करने समेत एक सप्ताह पहले तक अपनी पसंद की सीट रिजर्व करने की सर्विस देगी।

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने इस पहल की सराहना करते कहा, दिल्ली सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सेवाओं में सुधार करने और दिल्लीवासियों के लिए आवागमन को सुव्यवस्थित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

अधिकारी ने कहा, ”हमें दिल्ली के लोगों के लिए बेहतर ट्रेवल के अनुभव में योगदान करने के लिए उबर को अपने वैश्विक अनुभव और तकनीकी कौशल का उपयोग करने का अवसर प्रदान करते हुए खुशी हो रही है।”

बता दें कि इस योजना का टेस्ट सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर में किया गया था और पिछले साल से यह पश्चिम बंगाल सरकार के साथ एक समझौते की बदौलत कोलकाता में चल रही है।

उबर की हर शटल बस में 19 से 50 यात्रियों को ले जाने की कैपेसिटी होगी। उबर की तकनीक का उपयोग करके बसों का संचालन स्थानीय भागीदारों द्वारा किया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 21, 2024 | 7:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement