भारत

G20 Summit: विदेश मंत्रियों, राजनयिकों के आगमन के मद्देनजर दिल्ली में प्रभावित रह सकता है ट्रैफिक

Published by
भाषा
Last Updated- March 01, 2023 | 11:38 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में जी20 समूह की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और राजनयिकों के आगमन के मद्देनजर शहर के कुछ हिस्सों में बुधवार को यातायात प्रभावित रह सकता है।

वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए जी20 देशों के विदेश मंत्री एक और दो मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में बैठक करेंगे। बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जॉली सहित सभी जी20 देशों के विदेश मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

यात्रियों ने ट्विटर पर द्वारका से गुरुग्राम रोड, दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन के पास, राजौरी गार्डन से पंजाबी बाग और रोहिणी अंडरपास मार्ग आदि पर यातायात जाम की स्थिति को लेकर शिकायत की।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मधुबन चौक और द्वारका सेक्टर 6-7 रेड लाइट से सेक्टर-1 रेड लाइट तक भी यातायात बाधित होने की खबरें हैं।

First Published : March 1, 2023 | 11:38 AM IST