facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Noida Film City को विकसित करने के लिए T-Series समेत इन कंपनियों ने लगाई बोली

फिल्म सिटी के प्रथम चरण में 230 एकड़ भूमि को विकसित किया जाना है। इसके बाद अन्य चरणों पर कार्य किया जाएगा।

Last Updated- January 06, 2024 | 2:23 PM IST
File Photo: UP CM Yogi Adityanath
File Photo: UP CM Yogi Adityanath

यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित नोएडा फिल्म सिटी को विकसित करने के लिए टी-सीरीज के स्वामित्व वाली सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड सहित चार कंपनियों ने बोली लगाई है।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस महात्वाकांक्षी परियोजना को इसी साल धरातल पर उतार दिया जाएगा।

सिंह ने कहा, ‘‘फिल्म सिटी की तकनीकी बोली की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू की गई। इसे विकसित करने के लिए चार कंपनियां आगे आई हैं। इस परियोजना में सुपर सोनिक टेक्न बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड (मैडॉक फिल्म्स केप ऑफ गुड फिल्म्स एलएलपी और अन्य), मैसर्स बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी बोनी कपूर और अन्य, मैसर्स सुपर कैसेट्स इंडस्टरीज प्राइवेट लिमिटेड (टी-सीरीज) और लायंस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड केसी बोकाडिया एवं अन्य ने रुचि दिखाई है।’’

उन्होंने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 21 में एक हजार एकड़ में विकसित होने वाली इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना की विकासकर्ता कंपनी की तलाश के लिए वैश्विक निविदा निकाली गई थी। फिल्म सिटी के प्रथम चरण में 230 एकड़ भूमि को विकसित किया जाना है। इसके बाद अन्य चरणों पर कार्य किया जाएगा। यहां होटल, प्लाजा एवं मॉल बनाए जाएंगे जबकि 20 प्रतिशत भूमि को हरियाली के लिए आरक्षित किया गया है।

First Published - January 6, 2024 | 2:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट