facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

देश में चल रही ‘तानाशाही’ अस्वीकार्य है: Delhi CM केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमारे देश में जो तानाशाही चल रही है, वह स्वीकार्य नहीं है। भारत ने पिछले 75 सालों में ऐसा दौर कभी नहीं देखा जब विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया हो।’

Last Updated- May 17, 2024 | 2:59 PM IST
Delhi CM Kejriwal
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal (File Photo)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर प्रहार करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि देश में कथित तौर पर चल रही ‘तानाशाही’ अस्वीकार्य है और देश ने पिछले 75 वर्षों में कभी ऐसा दौर नहीं देखा। केजरीवाल अमृतसर में आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के कार्यकर्ताओं और विधायकों सहित नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उनसे पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीट पर ‘आप’ की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने को कहा।

उन्होंने भाजपा पर सभी प्रतिद्वंद्वी पार्टी नेताओं को जेल में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में जो तानाशाही चल रही है, वह स्वीकार्य नहीं है। भारत ने पिछले 75 सालों में ऐसा दौर कभी नहीं देखा जब विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया हो।’’ उन्होंने भारत के हालात की तुलना रूस से करने की कोशिश भी की।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘रूस में व्लादिमीर पुतिन ने या तो सभी प्रतिद्वंद्वी नेताओं को जेल भेज दिया या उन्हें मरवा दिया और फिर चुनाव कराया तथा उन्हें 87 फीसदी वोट मिले। जब कोई विपक्ष नहीं होगा तो वोट आपको ही मिलेंगे।’’

आप संयोजक ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे जेल में डाल दिया, मनीष सिसोदिया (दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री) को जेल में डाल दिया गया, कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते से लेनदेन पर रोक लगा दी गई, तृणमूल कांग्रेस को परेशान किया जा रहा है, स्टालिन (तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन) के मंत्रियों को जेल में डाल दिया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सबको जेल में डाल दो। तब केवल एक पार्टी और एक नेता बचेगा लेकिन लोकतंत्र नहीं बचेगा। हमें ऐसा नहीं होने देना है।’’ केजरीवाल गुरुवार को पंजाब आए थे। उन्होंने ‘आप’ के अमृतसर से उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के समर्थन में रोड शो किया था।

First Published - May 17, 2024 | 2:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट