facebookmetapixel
Advertisement
IT शेयरों में गिरावट जारी, फिर भी मालिक क्यों नहीं बेच रहे हिस्सेदारी? बीएस मंथन में एक्सपर्ट्स ने बताई वजहभारत एलएलएम में पीछे, लेकिन AI सॉल्यूशंस से बन सकता है ग्लोबल लीडर: BS मंथन में बोले नीलेश शाहBS Manthan 2026: क्या ‘प्रोडक्टिविटी कमीशन’ बनेगा नया नीति आयोग? सुमन बेरी का बड़ा संकेतसिर्फ जनसंख्या से नहीं बनेगा विकसित भारत, बीएस मंथन में बेरी ने बताया असली फॉर्मूलाFMCG का भविष्य: संजीव पुरी ने BS मंथन में बताया कि कैसे AI और नए ब्रांड्स से इस सेक्टर में हो रहा बदलावभारतीय बाजारों से FIIs लगातार क्यों निकाल रहे पैसा? जेफरीज के Chris Wood ने बताए ‘2’ बड़े कारणMexico Cartel Leader Killed: इश्क, इंटेलिजेंस और इनकाउंटर! मैक्सिको की सबसे बड़ी कार्रवाई की पूरी कहानीAI रेस में चीन सबसे आगे, भारत कर रहा ‘रिवर्स AI ट्रेड’: Jefferies के क्रिस्टोफर वुडAuto Stocks: निर्यात में उछाल, मुनाफे में दम- क्या ये 3 शेयर बनेंगे 2026 के सुपरस्टार?Business Standard Manthan – 2026 | Day 1- Hall 1

टैफे और एजीसीओ का ब्रांड विवाद में राहत का दावा

Advertisement

मैसी फर्ग्यूसन एजीसीओ की अमेरिका स्थित सहायक कंपनी है।

Last Updated- November 20, 2024 | 11:23 AM IST
TAFE, AGCO

चेन्नई की ट्रैक्टर्स ऐंड फार्म इक्विपमेंट (टैफे) और एजीसीओ ने आज कहा कि मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर ब्रांड के संबंध में उनके विवाद में मद्रास उच्च न्यायालय ने उनका पक्ष लिया है। उन्होंने ‘यथास्थिति’ बरकरार रखने के अदालत के आदेश का हवाला दिया है।

मैसी फर्ग्यूसन एजीसीओ की अमेरिका स्थित सहायक कंपनी है। पहले एजीसीओ ने बयान जारी करके कहा कि उच्च न्यायालय ने टैफे के पक्ष में अपने अंतरिम आदेश को पलट दिया है। बाद में दिन में टैफे ने कहा कि उच्च न्यायालय ने कहा कि स्वामित्व और अन्य संबंधित मसलों पर अदालत का एकल न्यायाधीश वाला पीठ फैसला करेगा, जिसके समक्ष विवाद में आवेदन लंबित हैं।

कंपनी ने कहा कि मौजूदा यथास्थिति अप्रैल 2024 में टैफे को दी गई यथास्थिति का विस्तार है और मैसी फर्ग्यूसन ब्रांड के इस्तेमाल के लिए टैफे के अधिकारों की रक्षा करने वाले कई न्यायिक आदेशों में नवीनतम है। कंपनी के बयान के अनुसार अदालत ने कहा कि टैफे भारत में मैसी फर्ग्यूसन ट्रेडमार्क की पंजीकृत स्वामी है।

टैफे एजीसीओ में सबसे बड़ी एकल शेयरधारक है, जो डीरे ऐंड कंपनी और सीएनएच इंडस्ट्रियल के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कृषि उपकरण विनिर्माता कंपनी है। सितंबर में एजीसीओ ने मैसी फर्ग्यूसन के लिए ब्रांड लाइसेंस समेत टैफे के साथ अपने समझौतों को समाप्त करने का ऐलान किया था।

Advertisement
First Published - November 19, 2024 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement