facebookmetapixel
Budget 2026 से पहले Tata के इन 3 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, 30% अपसाइड तक के दिए टारगेट27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलाव

Suriname: राष्ट्रपति मुर्मू ने सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर किया आभार व्यक्त

Last Updated- June 06, 2023 | 11:25 AM IST
President Murmu in Suriname

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार’ से सम्मानित किए जाने पर सोमवार को आभार व्यक्त किया। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया है।

पिछले साल जुलाई में भारत के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार को सूरीनाम पहुंचीं मुर्मू ने सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद ट्वीट किया, ‘‘ यह सम्मान न केवल मेरे लिए बल्कि भारत के उन 1.4 अरब लोगों के लिए भी बेहद मायने रखता है जिनका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं। ’’

उन्होंने भारतीय-सूरीनाम समुदाय की विभिन्न पीढ़ियों को यह सम्मान समर्पित किया, जिन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को समृद्ध करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि यह विशेष भाव दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार’ से सम्मानित किए जाने पर राष्ट्रपति जी को बधाई। सूरीनाम की सरकार और लोगों का यह विशेष भाव दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है। ’’

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति को सम्मानित किए जाने की जानकारी दी थी। मंत्रालय के आधिकारिक खाते से ट्वीट किया गया, ‘‘ भारत-सूरीनाम के गहरे संबंधों का सम्मान। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने उनके देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार’ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानित किया ।’’

First Published - June 6, 2023 | 11:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट