facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

Snapchat पर भारतीय बिता रहे हैं दोगुना समय, युवाओं और जेनजी के बीच प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता बढ़ी

Advertisement

भारत में स्नैपचैट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा बिताया गया समय दोगुना हुआ और आधिकारिक क्रिएटर्स की संख्या बढ़ी, जिससे प्लेटफॉर्म पर विविध व मनोरंजक कंटेंट का अनुभव बेहतर हुआ

Last Updated- September 25, 2025 | 10:20 PM IST
Snapchat
प्रतीकात्मक तस्वीर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर लोग अधिक समय बिता रहे हैं। कंपनी ने बताया कि बीते दो वर्षों पर उपयोगकर्ताओं द्वारा प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखने में बिताया गया समय दोगुना हो गया है।

कंटेंट देखने में यह वृद्धि युवा उपयोगकर्ताओं के बीच स्नैपचैट की बढ़ती अपील के कारण हुई है। दूसरी ओर, कंपनी ने बताया कि बीते दो साल में भारत में आधिकारिक स्नैप स्टार्स (कंटेंट क्रिएटर) की संख्या भी डेढ़ गुना बढ़ गई है। स्नैपचैट की वेबसाइट के मुताबिक, स्नैप स्टार्स लोकप्रिय हस्तियां और क्रिएटर होते हैं जो प्लेटफॉर्म पर मनोरंजक कंटेंट लाते हैं। यह ऐसे समय में हुआ है जब स्नैपचैट का दर्शक वर्ग खासकर जेनजी प्रामाणिक कंटेंट को देखना पसंद कर रहा है।

स्नैप इंक में निदेशक और कंटेंट एवं एआर पार्टनरशिप के प्रमुख साकेत झा सौरभ ने कहा, ‘भारत न केवल हमारे सबसे से बढ़ते बाजार में से एक है, बल्कि स्नैपचैट पर वैश्विक कंटेंट बनाने में सबसे बड़ा योगदानकर्ता भी है। ये उपलब्धियां एक समावेशी और समृद्ध परिवेश बनाने के वास्ते किए गए निरंतर प्रयासों का नतीजा है। इसलिए, हमने स्नैपचैट क्रिएटर कनेक्ट जैसी पहल में निवेश किया है, जो महानगरों के इतर भारत के केंद्र तक क्रिएटर तक पहुंचती है और यह सुनिश्चित करती है कि अलग-अलग प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का साधन मिले।’

Advertisement
First Published - September 25, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement