भारत

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

शिबू सोरेन किडनी संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज करा रहे थे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- August 04, 2025 | 10:36 AM IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के फाउंडर शिबू सोरेन (Shibu Soren) का सोमवार (4 अगस्त) को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निधन की जानकारी दी। शिबू सोरेन किडनी संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज करा रहे थे।

हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सबको छोड़कर चले गए… मैं आज ‘शून्य’ हो गया हूं।’’ शिबू सोरेन लंबे समय से नियमित रूप से अस्पताल में इलाज करा रहे थे।

हेमंत सोरेन ने 24 जून को बताया था, ‘‘उन्हें (शिबू सोरेन को) हाल में यहां भर्ती कराया गया था, इसलिए हम उन्हें देखने आए हैं। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य जांच की जा रही है।’’ शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता थे और पार्टी के संस्थापक संरक्षक भी थे।

First Published : August 4, 2025 | 10:36 AM IST