facebookmetapixel
चमड़ा उद्योग को मिलेगी उड़ान: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से निर्यातकों में उत्साह, निवेश बढ़ने की संभावनाBS Poll: रीपो रेट और नीति रुख में बदलाव की संभावना कम, अर्थशास्त्रियों ने जताया यथास्थिति का अनुमानतकरार से करार तक सफर: भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने कैसे लिया आकारमेडिकल निर्यात को मिलेगी ‘खुराक’: अमेरिका के टैरिफ कटौती से भारतीय उपकरणों की बढ़ेगी मांगभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से खत्म हुई आर्थिक अनिश्चितता, श्रम-बहुल उद्योगों और विनिर्माण को मिलेगा नया अवसरटेक्सटाइल सेक्टर को बूम: टैरिफ कम होने से अमेरिकी बाजार में मिलेगी बढ़त, निर्यात में आएगा उछालIndia-US trade deal: उद्योग को रूस से तेल आयात घटाने पर संकेत का इंतजाररत्न-आभूषणों की लौटेगी चमक: अमेरिकी टैरिफ घटने से सुस्ती के बाद निर्यात में उछाल की उम्मीदIndia-US trade deal: निर्यात बढ़ने और स्थिरता की आस, सरकार के अनुमान से ज्यादा तेज बढ़ सकती है अर्थव्यवस्थाभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से वाहन कलपुर्जा निर्माताओं की चमकेगी किस्मत, निर्यात को मिलेगी धार

शाहरुख की ‘जवान’ ने तोड़ डाले कमाई वाले रिकॉर्ड, तीसरे दिन 144.22 करोड़ रुपये कमाकर कायम की एक नई मिसाल

फिल्म में खान के अलावा, नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं और दीपिका पादुकोण की संक्षिप्त भूमिका है

Last Updated- September 10, 2023 | 5:21 PM IST
Shah Rukh Khan

अभिनेता शाहरुख खान की ‘जवान’ फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन देशभर में कुल 144.22 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह भारत में अबतक किसी हिंदी फिल्म की एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई है। निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी।

तमिल फिल्मकार एटली द्वारा निर्देशित फिल्म गुरुवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ की गई थी। फिल्म में खान के अलावा, नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं और दीपिका पादुकोण की संक्षिप्त भूमिका है।

‘जवान’ के निर्माण में शामिल प्रोडक्शन हाउस,‘रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट’ ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की जानकारी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की। पोस्ट में गया है, ‘अबतक की सबसे ज्यादा एक दिन की कमाई। सभी भाषाओं में बॉक्स ऑफिस पर 144.22 करोड़ रुपये की कमाई। 68.72 करोड़ रुपये (हिंदी) में कमाए।’

फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा के साथ-साथ संजय दत्त की भी अतिथि भूमिका है। कारोबारी विशेषज्ञ तरण आदर्श ने कहा कि ‘जवान’ के हिंदी संस्करण ने तीन दिन में 180.45 करोड़ रुपये की कमाई की है।

First Published - September 10, 2023 | 5:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट