facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Sexual harassment case: Prajwal Revanna को एसआईटी ने एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

सांसद प्रज्वल रेवन्ना के म्यूनिख से बेंगलुरु लौटते ही एसआईटी ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Last Updated- May 31, 2024 | 10:16 AM IST
Prajwal Revanna
Prajwal Revanna in SIT custody

Prajwal Revanna Arrested: कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना शुक्रवार तड़के जर्मनी से यहां पहुंचे, जिसके चंद मिनट बाद उन्हें इस मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गिरफ्तार कर लिया।

सांसद प्रज्वल रेवन्ना (33) के म्यूनिख से बेंगलुरु लौटते ही एसआईटी ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह सुनिश्चित करने के लिए हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था कि प्रज्वल को जांच के लिए पुलिस थाने सुरक्षित लाया जा सके।

जनता दल (सेक्युलर) के संरक्षक एच. डी. देवेगौड़ा के पोते और हासन लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रज्वल (33) पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है।

प्रज्वल ये आरोप लगने के करीब एक महीने बाद बेंगलुरु लौटे जिसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और एसआईटी को सौंप दिया।

सूत्रों ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एसआईटी ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। प्रज्वल ने एक वीडियो बयान जारी कर वादा किया था कि वह 31 मई को एसआईटी के समक्ष पेश होंगे।

First Published - May 31, 2024 | 10:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट