facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

रेवाड़ी AIIMS रखेगा स्वास्थ्य का खयाल: PM मोदी

Advertisement

रेवाड़ी में एम्स 203 एकड़ में निर्मित होना है और इस पर 1,650 रुपये की लागत आएगी।

Last Updated- February 16, 2024 | 10:58 PM IST
Rewari AIIMS will take care of health: PM Modi रेवाड़ी AIIMS रखेगा स्वास्थ्य का खयाल: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रेवाड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी और 9,750 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं शहरी परिवहन, स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन क्षेत्र की हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के लिए हरियाणा का विकसित होना बहुत जरूरी है और इसी को ध्यान में रखते हुए आज रेवाड़ी में राज्य की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘एम्स रेवाड़ी न केवल हरियाणा की स्वास्थ्य देखभाल जरूरतों को पूरा करेगा बल्कि युवाओं के लिए रोजगार भी पैदा करेगा और उन्हें चिकित्सा शिक्षा को आगे बढ़ाने के अवसर प्रदान करेगा।’ मोदी ने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज सहित 15 नए एम्स और 300 से अधिक नए मेडिकल कॉलेजों को पिछले 10 वर्षों में मंजूरी दी गई है।

रेवाड़ी में एम्स 203 एकड़ में निर्मित होना है और इस पर 1,650 रुपये की लागत आएगी। इसमें 720 बिस्तरों का अस्पताल, 100 सीट क्षमता का मेडिकल कॉलेज, 60 सीटों का नर्सिंग कॉलेज और 30 बिस्तरों के साथ आयुष ब्लॉक होगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला भी रखी, जिसे लगभग 5,450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। करीब 28.5 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली यह परियोजना मिलेनियम सिटी सेंटर को उद्योग विहार फेज-5 से जोड़ेगी और साइबर सिटी के पास मौलसारी एवेन्यू स्टेशन पर रैपिड मेट्रो रेल गुरुग्राम के मौजूदा मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेगी।

प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र में नवनिर्मित अनुभव केंद्र ज्योतिसर का उद्घाटन किया। यह अनुभवात्मक संग्रहालय लगभग 240 करोड़ की लागत से बनाया गया है। संग्रहालय 17 एकड़ में फैला है, जिसमें 100,000 वर्ग फुट से अधिक इनडोर स्थान शामिल है। यह महाभारत की महाकाव्य कथा और गीता की शिक्षाओं को जीवंत करेगा। ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र वह पवित्र स्थल है जहां भगवान कृष्ण ने अर्जुन को भगवद गीता का शाश्वत ज्ञान प्रदान किया था।

प्रधानमंत्री कई रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कुछ को राष्ट्र को समर्पित किया। जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई उनमें रेवाड़ी-कठुवास रेल लाइन (27.73 किलोमीटर), कठुवास-नारनौल रेल लाइन (24.12 किलोमीटर), भिवानी-डोभ भाली रेल लाइन (42.30 किलोमीटर) और मनहेरू-बवानी खेड़ा रेल लाइन (3150 किमी) का दोहरीकरण शामिल है।

प्रधानमंत्री ने रोहतक-मेहम-हांसी रेल लाइन (68 किलोमीटर) राष्ट्र को समर्पित किया। इससे रोहतक और हिसार के बीच यात्रा का समय कम होगा। उन्होंने रोहतक-मेहम-हांसी खंड पर ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। इससे रोहतक और हिसार क्षेत्र में रेल संपर्क में सुधार होगा और रेल यात्रियों को फायदा होगा।

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 10:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement