facebookmetapixel
Advertisement
इनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारेMirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरीPFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंदAI और मजबूत ग्रोथ से IT शेयर चमक सकते हैं, ब्रोकरेज ने इन 6 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहTata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेटराजस्थान की धूप से चलेंगी देश की फैक्ट्रियां! अदाणी को जापान से लंबी अवधि की फंडिंग

भारत में साल 2022 के दौरान रिकॉर्ड डिजिटल पेमेंट, यह शहर रहा सबसे आगे

Advertisement
Last Updated- April 18, 2023 | 4:08 PM IST
UPI payment

भारत डिजिटल लेनदेन के मामले में लगातार तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है और नया रिकॉर्ड बना रहा है। पूरी दुनिया में UPI से सबसे ज्यादा पेमेंट भारत में ही होते है। भारत ने अब नया रिकॉर्ड बनाया है। यूपीआई और कार्ड से ​एक साल के दौरान भारत ने रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की है। इसे मामले में देश के सभी शहरों की सूची में बेंगलुरु टॉप पर है, जिसने सबसे ज्यादा डिजिटल पेमेंट किया है।

देश में डिजिटल लेनदेन के मामले में सिलिकॉन वैली के नाम से भी मशहूर बेंगलुरु भारतीय शहरों की सूची में सबसे ऊपर है। फ्रांस की पेमेंट और ट्रांसेक्शनल सर्विज कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है।

द हिंदू ने वर्ल्डलाइन रिपोर्ट का हवाला देते हुए पब्लिश किया है कि बेंगलुरु ने 2022 में 6500 करोड़ के 29 करोड़ डिजिटल लेनदेन दर्ज किए। इस सूची में दूसरे स्थान पर दिल्ली है। दिल्ली वालों ने 5000 करोड़ रुपये के 1.96 करोड़ डिजिटल लेनदेन किये और इसके बाद मुंबई में 4950 करोड़ रुपये के 1.87 करोड़ लेनदेन हुए।

रिपोर्ट के अनुसार, चौथे नंबर पर 3280 करोड़ रुपये के 1.5 करोड़ डिजिटल लेनदेन के साथ पुणे और 3,550 करोड़ रुपये के 1.43 करोड़ लेनदेन के साथ चेन्नई है।

‘इंडिया डिजिटल पेमेंट्स एनुअल रिपोर्ट’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में, यूपीआई, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स जैसे भुगतान मोड, मोबाइल और प्रीपेड कार्ड ने 149.5 ट्रिलियन रुपये के मूल्य के 87.92 बिलियन लेनदेन संसाधित किए।

रिपोर्ट के अनुसार, यूपीआई के जरिये वॉल्यूम में 74.05 बिलियन से अधिक और मूल्य के मामले में 126 ट्रिलियन से अधिक का लेन-देन किया। इसकी लेन-देन की वॉल्यूम और मूल्य पिछले वर्ष से लगभग दोगुना हो गया है क्योंकि इसने वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में मात्रा में 91 प्रतिशत और मूल्य में 76 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है।

फिजिकल टच प्वाइंट के मामले में 2022 के दौरान टॉप 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा भुगतान किया गया है। इसमें केरला, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, गुजरात, वेस्ट बंगाल और पंजाब है। जबकि टॉप 10 शहरों की बता करें तो बेंगलुरु, नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, एर्नाकुलम, तिरुवंनंतपुरम, थ्रिस्सर और कोयम्बटूर हैं।

Advertisement
First Published - April 18, 2023 | 2:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement