facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा: 22 जनवरी को गोवा के कसीनो आठ घंटे के लिए रहेंगे बंद

गोवा सरकार ने पहले ही अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी और स्वायत्त संस्थानों के लिए सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी है।

Last Updated- January 21, 2024 | 3:23 PM IST
Delta Corp tanks 15%, hits 52-week low on tax notice of Rs 16,822 crore

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर गोवा में सभी कसीनो का संचालन सोमवार को सुबह आठ बजे से आठ घंटे के लिए बंद रहेगा। एक कसीनो प्रबंधन कंपनी के अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

गोवा में छह ‘ऑफशोर’ कसीनो और तट स्थित कई ‘ऑनशोर’ कसीनो संचालित हैं। ‘ऑफशोर’ कसीनो जहाज राज्य की राजधानी पणजी के पास मांडवी नदी में लंगर डाले हुए हैं।

इनमें से कुछ कसीनो का संचालन करने वाले मैजेस्टिक प्राइड समूह के निदेशक श्रीनिवास नायक ने बताया कि यह निर्णय लिया गया है कि सभी कसीनो सोमवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक अपना परिचालन बंद रखेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हर कोई अपना कारोबार बंद रख रहा है और जीवन में एक बार होने वाले इस आयोजन में भाग लेने के लिए छुट्टियों की घोषणा की गई है, तो हमें ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए।’’

गोवा सरकार ने पहले ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी और स्वायत्त संस्थानों के लिए सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी है।

First Published - January 21, 2024 | 3:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट