facebookmetapixel
‘मेक इन इंडिया’ की ओर झुका यूरोप, 6 अक्टूबर से शुरू होगी भारत-ईयू एफटीए वार्ताStock Split: अगले हफ्ते तीन कंपनियां करेंगी स्टॉक स्प्लिट, निवेशकों के लिए सस्ते होंगे शेयरBonus Stocks: अगले हफ्ते कुल चार कंपनियां बांटेगी बोनस, निवेशकों को मिलेगा सीधा लाभDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते तीन कंपनियां बांटेगी अपना मुनाफा, देखें लिस्टअमेरिका में नई इमिग्रेशन नीति: अब ट्रंप प्रशासन नाबालिगों को 2500 डॉलर देकर वापस घर भेजेगी!Income Tax Rule: कंपनी से Diwali पर मिले गिफ्ट्स और बोनस पर भी लग सकता है टैक्स, जानें नियम के बारे मेंदिवाली से पहले इस राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को मिला तोहफा! सरकार ने DA में 3% बढ़ोतरी कीशेयर खरीद का मौका- 4: ACC पर दांव लगाना क्यों बन सकता है मुनाफे का सौदाशेयर खरीद का मौका- 3: थर्मैक्स में पैसा लगाना क्यों हो सकता है फायदेमंदशेयर खरीद का मौका- 1: मौजूदा लेवल पर Trent क्यों लग रहा है आकर्षक
Live

Ram Mandir Pran Pratishtha Highlights: आ गए राम… विकसित भारत का साक्षी बनेगा राम मंदिर-PM मोदी

भगवान श्री राम 550 साल के इंतजार के बाद आखिरकार अपने घर में विराजमान हो गए हैं। मंदिर के गर्भगृह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो गई।

Last Updated- January 22, 2024 | 3:02 PM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha: Ram has come... Ram temple will become the witness of developed India - PM Modi आ गए राम... विकसित भारत का साक्षी बनेगा राम मंदिर-PM मोदी

Ram Mandir Pran pratishtha Live updates: भगवान श्री राम 550 साल के इंतजार के बाद आखिरकार अपने घर में विराजमान हो गए हैं। मंदिर के गर्भगृह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो गई। रामलला के अभिषेक समारोह के समापन के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र ही अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सभा को संबोधित करेंगे।

अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह की सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इससे संबंधित अनुष्ठान में भाग लिया।

सुनहरी रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया।

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे।

अमेरिका से लेकर फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया तक कार्यक्रम

अमेरिका से लेकर फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया तक विश्व हिंदू परिषद और हिंदू प्रवासी समूहों द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की गई है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का टेलीविजन और ऑनलाइन मंचों के माध्यम से सीधा प्रसारण करने का पूरा बंदोबस्त किया गया है।

First Published - January 22, 2024 | 10:13 AM IST

मुख्य घटनाएं

14:51

विकसित भारत का साक्षी बनेगा राम मंदिर: PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी- परंपरा की पवित्रता और आधुनिकता, दोनों ही पथ पर चलते हुए भारत समृद्धि के लक्ष्य तक पहुंचेगा। आने वाला समय सफलता का है। आने वाला समय अब सिद्धि का है। ये भव्य राम मंदिर भारत के उत्कर्ष, भारत के उदय का और भव्य भारत के के अभ्युदय का साक्षी बनेगा। PM मोदी ने कहा- ये राम मंदिर विकसित भारत का साक्षी बनेगा।   
14:51

PM मोदी ने कहा- हजारों वर्षों बाद याद हमारे काम को याद करेंगी पीढ़ियां

PM मोदी: आज मैं पूरे पवित्र मन से महसूस कर रहा हूं कि कालचक्र बदल रहा है। यह सुखद संयोग है कि हमारी पीढ़ी को एक कालजयी पथ के शिल्पकार के रूप में चुना गया है। हजारों वर्ष बाद की पीढ़ी राष्ट्र निर्माण के हमारे आज के कार्यों को याद करेगी इसलिए मैं कहता हूं यही समय है, सही समय है।
14:23

न्यायपालिक का आभार। उन्होंने न्याज की लाज रख ली: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि न्यायपालिक का आभार। उन्होंने न्याज की लाज रख ली। 
14:17

हजार साल बाद भी लोग इस पल और तारीख की चर्चा करेंगे: मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज से हजार साल बाद भी लोग आज के इस पल और तारीख की चर्चा करेंगे। 
14:14

हमारे राम आ गये: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए। 
13:54

PM मोदी ने शुरू किया अपना संबोधन

PM मोदी ने सियावर राम चंद्र की जय के नारे के साथ अपना संबोधन शुरू किया। 
13:41

PM मोदी ने अपना उपवास तोड़ा

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना उपवास तोड़ा।
13:25

PM मोदी कुछ ही देर में राम जन्मभूमि मंदिर में सभा को करेंगे संबोधित

रामलला के अभिषेक समारोह के समापन के बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र ही अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सभा को संबोधित करेंगे।  
13:10

PM मोदी ने राम लला को दंडवत प्रणाम किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम लला को दंडवत प्रणाम किया।
13:00

भगवान राम की संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा

प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न हो गई है। इसी के साथ राम लला राम मंदिर में विराजमान हो गए हैं। पीएम मोदी ने अनुष्ठान को पूरा किया। 
12:57

PM मोदी ने की राम लला की आरती, देखें वीडियो

पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति की आरती की।    
12:50

राम मंदिर में श्री राम की आरती शुरू, पीएम मोदी कर रहे हैं आरती

राम मंदिर में भगवान श्री राम की आरती शुरू हो गई है। पीएम मोदी स्वयं हाथ में थाल लेकर भगवान की आरती कर रहे हैं। 
12:36

550 साल बाद श्री राम की घर वापसी

भगवान राम की 550 साल बाद घर वापसी हो गई हैं। श्री राम अपने मंदिर में विराजमान हो गए हैं।    
12:14

PM मोदी ने राम मंदिर में शुरू की पूजा, देखें वीडियो

पीएम मोदी ने सिंह द्वार से राम मंदिर में प्रवेश किया और उन्होंने मंदिर के गर्भग्रह में पूजा अर्चना शुरू कर दी है। 
12:01

PM मोदी राम मंदिर के गर्भग्रह पहुंचे

पीएम मोदी ने सिंह द्वार से राम मंदिर में प्रवेश किया और वह मंदिर के गर्भग्रह में पहुंच गए हैं। 
11:54

22 जनवरी पूरे देश के लिए राम दिवाली: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने कहा, "आज भगवान राम आ रहे हैं, 22 जनवरी को पूरे देश के लिए राम दिवाली होगी।"  
11:47

हेलीकॉप्टर से राम मंदिर पर पुष्प वर्षा

हेलीकॉप्टर से भव्य राम मंदिर पर आकाश से पुष्प वर्षा की जा रही है। 
11:38

PM मोदी राम मंदिर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर के परिसर में पहुंच गए हैं। 
11:23

कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं सपनों की दुनिया में हूं- मूर्तिकार योगीराज अरुण

अयोध्या: राम लला की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार योगीराज अरुण ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं इस धरती पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं... कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं सपनों की दुनिया में हूं।"
11:17

श्री राम मंदिर परिसर में सोनू निगम ने गया भजन

अयोध्या: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायक सोनू निगम ने 'राम सिया राम' भजन की प्रस्तुति दी। https://twitter.com/i/status/1749309310403047836
11:16

संगीतकार अनु मलिक भी श्री राम मंदिर परिसर पहुंचे

अयोध्या: संगीतकार अनु मलिक ने कहा, "...मैं यहां आकर बहुत खुश हूं और हम उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब प्राण प्रतिष्ठा होगी... मैं भगवान श्री राम और भगवान हनुमान का आभारी हूं कि मैं इस पल का साक्षी बन रहा हूं।"
11:12

जो मूर्ति पत्थर की थी आज प्राण-प्रतिष्ठा के बाद वो भगवान का रूप ले लेगी- अखिलेश यादव

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "...जो मूर्ति पत्थर की थी आज प्राण-प्रतिष्ठा के बाद वो भगवान का रूप ले लेगी... जो रास्ता भगवान राम ने दिखाया, उससे वे मर्यादा पुरूषोत्तम राम कहे गए... उम्मीद है कि भगवान राम ने जिस राम राज्य की कल्पना की थी जिसमें गरीब दुखी ना रहे... हम सब उस रास्ते पर चलेंगे।"
11:10

केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह श्री राम मंदिर परिसर पहुंचे

अयोध्या: केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने कहा, "आज बहुत शुभ दिन है। ऐसे शुभ दिन पर सब 'जय श्री राम' बोलें तो हर जगह सब अच्छा होगा।"
11:09

आकाश अंबानी भी श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे

अयोध्या: रिलायंस जीयो के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने कहा, "यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा, हमें यहां आकर बहुत खुशी हो रही है।"
11:06

अभिनेता रजनीकांत श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे

अभिनेता रजनीकांत राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। अयोध्या पहुंचे अभिनेता नितीश भरद्वाज ने कहा, "पूरा उत्सव का वातावरण है... यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है..।"
11:01

जैकी श्रॉफ ने कहा, "...भगवान ने हमें यहां बुलाया यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।"

अयोध्या: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा, "...भगवान ने हमें यहां बुलाया यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।"
10:57

बॉलीवुड के सितारे श्री राम मंदिर परिसर पहुंचे

अयोध्या: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और राजकुमार हिरानी श्री राम मंदिर परिसर पहुंचे।
10:51

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे

अयोध्या: पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।
10:29

PM नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे

PM नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में पीएम मोदी राम मंदिर परिसर पहुंच जाएंगे। 
10:26

कुछ ही देर में अयोध्या पहुंचेंगे PM Modi

PM Modi कुछ ही देर में अयोध्या पहुंचेंगे। इससे पहले राम नगरी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई गई और 13 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। 
10:24

RSS प्रमुख मोहन भागवत राम मंदिर पहुंचे

RSS प्रमुख मोहन भागवत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंच गए हैं। 
10:17

Ram Mandir प्रतिष्ठा समारोह में 50 देशों के 92 राजकीय अतिथि शामिल होंगे

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 50 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 92 आमंत्रित लोग राजकीय अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा पीएम मोदी के साथ अलग-अलग सामाजिक समूहों से 15 यजमान भी होंगे।
10:03

किले में तब्दील हुई अयोध्या, 13 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

समारोह से पहले अयोध्या किले में तब्दील हो गई है और सुरक्षा के लिए 13 हजार से ज्यादा कर्मियों को तैनात किया गया है। 
09:49

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, निर्देशक रोहित शेट्टी अयोध्या के लिए रवाना

प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे मुंबई एयरपोर्ट पर अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। 

संबंधित पोस्ट