भारत

राजनाथ सिंह ने सुखबीर बादल को फोन करके प्रकाश सिंह बादल का हालचाल पूछा

Published by
भाषा
Last Updated- April 22, 2023 | 11:38 AM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल को फोन करके उनके पिता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हालचाल पूछा।

शिअद प्रमुख एवं पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल (95) को सांस लेने में दिक्कत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुखबीर से फोन पर हुई बातचीत में रक्षा मंत्री सिंह ने प्रकाश सिंह बादल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘श्री सुखबीर बादल से बात की और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी का हालचाल पूछा जो अस्पताल में भर्ती हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

First Published : April 22, 2023 | 11:38 AM IST