facebookmetapixel
Advertisement
IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की गड़बड़ी, क्या सुरक्षित है आपका पैसा? बैंक के CEO ने कही ये बातजेफरीज से IT स्टॉक्स को तगड़ा झटका! 6 दिग्गज शेयर हुए डाउनग्रेड, 33% तक घटाया टारगेटShree Ram Twistex IPO सब्सक्राइब करने के लिए खुला, ग्रे मार्केट में 5% प्रीमियम; निवेश करें या नहीं?Cement sector: हाउसिंग कमजोर, फिर भी सीमेंट की डिमांड मजबूत, क्या है बड़ा ट्रिगर? जान लें ब्रोकरेज की रायMexico Cartel Leader Killed: ड्रग किंग के मारे जाते ही मेक्सिको में हाहाकार, भारतीयों को घरों में रहने की सलाह₹590 करोड़ धोखाधड़ी से हिला IDFC First Bank, शेयर 20% लोअर सर्किट पर; क्या है मामला?Clean Max Enviro IPO सब्स्क्रिप्शन के लिए खुला, अप्लाई करना चाहिए या नहीं? ब्रोकरेज ने ये दी सलाह₹50 लाख से ज्यादा कमाने वालों पर IT विभाग की नजर, क्या आपको भी आया नोटिस?Gold-Silver Price Today: ट्रंप के टैरिफ का असर! सोना 1.60 लाख पार, चांदी में तूफानी उछाल; जानें आज के रेट‘रेसिप्रोकल’ टैरिफ रद्द, सोना-चांदी और शेयर बाजार पर क्या पड़ेगा असर? एक्सपर्ट्स की राय

Pushpa 2 Box Office Collection: सबसे तेजी से कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘पुष्पा 2’, तीन दिन में कमाए 500 करोड़ रुपये

Advertisement

Pushpa 2 की सफलता पर आयोजित कार्यक्रम में नवीन ने कहा कि फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है और ‘बुक माई शो’ पर एक लाख टिकट बुक हो चुकी हैं।

Last Updated- December 08, 2024 | 8:33 AM IST
Pushpa 2
'Pushpa 2: The Rule'

मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन की अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज के सिर्फ तीन दिन में वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

प्रोडक्शशन हाउस ‘माइथ्री मूवी मेकर्स’ के नवीन येरनेनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। फिल्म की सफलता पर आयोजित कार्यक्रम में नवीन ने कहा कि फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है और ‘बुक माई शो’ पर एक लाख टिकट बुक हो चुकी हैं।

फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ शुक्रवार को हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम भाषा में दुनिया भर में रिलीज हुई। फिल्म ‘पुष्पा 2’ प्रोडक्शशन हाउस ‘माइथ्री मूवी मेकर्स’ के बैनर तले बनी है।

उन्ह‍ोंने कहा, ‘‘आप सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद। हमें इस बात पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि फिल्म ‘पुष्पा-2’ सबसे तेजी से कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने अब तक कुल 500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हम बहुत खुश हैं। अभी बहुत लंबा सफर तय करना है। (फिल्म की सफलता की) भविष्यवाणियां अकल्पनीय लगती हैं।’’

सुकुमार निर्देशित यह फिल्म 2021 की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’’ अगला हिस्सा है।

Advertisement
First Published - December 8, 2024 | 8:33 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement