facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

वेनेजुएला की तेल बाजार में वापसी का भारत ने किया स्वागत

पुरी ने कहा कि देश में कुछ रिफाइनरी कंपनियों के पास लातिन अमेरिकी देश में उत्पादित भारी कच्चे तेल को संसाधित करने की क्षमता है।

Last Updated- December 15, 2023 | 4:18 PM IST
Hardeep Singh Puri
Representative Image

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि वेनेजुएला पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील के बाद इस लातिन अमेरिकी देश की तेल बाजार में वापसी का भारत स्वागत करता है। पुरी ने कहा कि देश में कुछ रिफाइनरी कंपनियों के पास लातिन अमेरिकी देश में उत्पादित भारी कच्चे तेल को संसाधित करने की क्षमता है।

उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि क्या भारत ने वेनेजुएला से खरीदारी फिर से शुरू कर दी है। भारत ने आखिरी बार 2020 में वेनेजुएला से कच्चे तेल का आयात किया था। अमेरिकी वित्त विभाग ने अक्टूबर में वेनेजुएला के तेल और गैस क्षेत्र पर प्रतिबंध आंशिक रूप से हटा दिया था।

देश के तेल और गैस क्षेत्र में लेनदेन को अधिकृत करने के लिए छह महीने का लाइसेंस दिया गया है। इस लाइसेंस का नवीनीकरण तभी किया जाएगा, जब वेनेजुएला अगले साल के राष्ट्रपति चुनाव में निष्पक्ष मतदान की प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा।

पुरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”हमने हमेशा वेनेजुएला से सामान खरीदा है। जब वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगा, उसके बाद वे आपूर्ति करने की स्थिति में नहीं थे।”

उन्होंने कहा कि ओडिशा में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की पारादीप रिफाइनरी सहित कई रिफाइनरियां वेनेजुएला के कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन में संसाधित करने में सक्षम हैं। वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने के सवाल पर उन्होंने कहा, ”हम खरीदेंगे।” कुछ भारतीय रिफाइनर पहले ही वेनेजुएला से आपूर्ति सुनिश्चित कर चुके हैं। लातिन अमेरिकी देश से कच्चे तेल का आयात करके भारत को विविधता लाने में मदद मिलेगी, जो इस समय पश्चिम एशिया और रूस पर बहुत अधिक निर्भर है।

First Published - December 15, 2023 | 4:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट