facebookmetapixel
जो शेयर दौड़ रहा है, वही बनेगा हीरो! जानें, बाजार का यह फॉर्मूला क्यों काम कर रहा हैStocks to watch: LTIMindtree से लेकर ITC Hotels और UPL तक, आज इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकसStock Market Today: एशियाई बाजारों में गिरावट, गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत; आज कैसी रहेगी बाजार की चाल ?₹675 का यह शेयर सीधे ₹780 जा सकता है? वेदांत समेत इन दो स्टॉक्स पर BUY की सलाहछत्तीसगढ़ के हर जिले में निवेश बढ़ा, रायपुर से परे औद्योगिक विकास का नया चेहरा: सायWEF में भारत को सराहा गया, टेक महिंद्रा सहित भारतीय कंपनियों का AI में वैश्विक स्तर पर जोरदार प्रदर्शनIndia Manufacturing Index 2026: भारत छठे पायदान पर, बुनियादी ढांचे और कर नीति में सुधार की जरूरतभारत-यूएई रिश्तों में नई छलांग, दोनों देशों ने 2032 तक 200 अरब डॉलर व्यापार का रखा लक्ष्यचांदी ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड: MCX पर 5% उछाल के साथ ₹3 लाख प्रति किलो के पार, आगे और तेजी के संकेतदिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का तीसरा रनवे 16 फरवरी से पांच महीने बंद रहेगा

प्रधानमंत्री के सलाहकार बिबेक देबरॉय का निधन, आर्थिक नीति निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान

देबरॉय, प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष थे। वह 69 वर्ष के थे और राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती थे।

Last Updated- November 01, 2024 | 2:16 PM IST
Bibek Debroy
File photo of economist Bibek Debroy. (Photo/Wikipedia)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जाने माने अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय के निधन पर शोक जताया और कहा कि अपने कार्यों के माध्यम से उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी।

देबरॉय, प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष थे। वह 69 वर्ष के थे और राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती थे।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘डॉ. बिबेक देबरॉय एक उच्च कोटि के विद्वान थे, जो अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, आध्यात्मिकता जैसे अन्य विषयों पर महारत रखते थे। अपने कार्यों के माध्यम से, उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी।’’

मोदी ने कहा कि देबरॉय ने सार्वजनिक नीति में अपने योगदान से परे, हमारे प्राचीन ग्रंथों पर भी काम किया और युवाओं के लिए उन्हें सुलभ बनाया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं डॉ. देबरॉय को कई वर्षों से जानता था। मैं अकादमिक क्षेत्र के लिए उनकी अंतर्दृष्टि और जुनून को याद रखूंगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना।’’

First Published - November 1, 2024 | 1:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट