facebookmetapixel
चांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछालSuzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REITs को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगात

Postal department recruitment fraud: सीबीआई ने ओडिशा में 67 स्थानों पर छापेमारी की

विभाग ने शिकायत में आरोप लगाया कि ग्रामीण डाक सेवक परीक्षा के 63 अभ्यर्थियों ने कथित रूप से फर्जी प्रमाणपत्र दाखिल किए।

Last Updated- June 13, 2024 | 4:17 PM IST
CBI
Representative Image

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) डाक विभाग में कथित भर्ती घोटाले के संबंध में ओडिशा में 67 जगहों पर छापेमारी कर रहा है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। डाक विभाग की एक वर्ष पुरानी शिकायत पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की।

विभाग ने शिकायत में आरोप लगाया कि ग्रामीण डाक सेवक परीक्षा के 63 अभ्यर्थियों ने कथित रूप से फर्जी प्रमाणपत्र दाखिल किए। सीबीआई के 122 अधिकारियों और अन्य विभागों के 82 कर्मियों सहित 204 से अधिक अधिकारियों ने इन फर्जी प्रमाण पत्रों को उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदार अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश करने के उद्देश्य से कालाहांडी, नुआपाड़ा, रायगढ़, नबरंगपुर, कंधमाल, केंदुझार, मयूरभंज, बालासोर और भद्रक में विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की।

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया, ”ये प्रमाण पत्र इलाहाबाद के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, कोलकाता के पश्चिम बंगाल बोर्ड, रांची के झारखंड शैक्षणिक परिषद और अन्य बोर्डों ने कथित तौर पर जारी किए थे। शिकायत में इन जाली प्रमाण पत्रों को बनाने और अभ्यर्थियों तक पहुंचाने में एक अंतरराज्यीय गिरोह की कथित संलिप्तता का आरोप लगाया गया है।”

डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 1,382 पदों पर भर्ती निकाली थी। विभाग ने 27 जनवरी, 2023 को ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसमें न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना और स्थानीय भाषा में दक्षता नियत थी। ओडिशा डाक विभाग द्वारा प्रमाण पत्रों के सत्यापन से पता चला कि बालेश्वर, मयूरभंज, कालाहांडी और बरहामपुर सहित विभिन्न डाक प्रभागों के 63 अभ्यर्थियों ने 10वीं पास के जाली या फर्जी प्रमाण पत्र दाखिल किए हैं।

First Published - June 13, 2024 | 4:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट