facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

पीएम मोदी बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से करेंगे बातचीत

पीएमओ ने कहा कि इस आयोजन में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल होंगे।

Last Updated- December 26, 2023 | 4:45 PM IST
PM Modi
File Photo: Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद करेंगे और फिर उन्हें संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि इस आयोजन में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

इस साल 15 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत के बाद से प्रधानमंत्री ने पूरे देश के इसके लाभार्थियों के साथ नियमित रूप से संवाद किया है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वह 30 नवंबर, 9 दिसंबर और 16 दिसंबर से लाभार्थियों से संवाद कर चुके हैं।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने हाल ही में वाराणसी यात्रा के दौरान लगातार दो दिनों (17-18 दिसंबर) तक इस कार्यक्रम के लाभार्थियों के साथ संवाद किया था।

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ देश भर में निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्‍य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है और इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

First Published - December 26, 2023 | 4:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट