facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

मुंबई हवाई अड्डे पर विमानों में विलंब की समस्या घटी

Advertisement

Mumbai Airport : मंत्रालय ने 15 फरवरी को अदाणी ग्रुप द्वारा संचालित मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (मायल) को कुछ उड़ानों को रद्द करने का निर्देश दिया था

Last Updated- February 28, 2024 | 11:49 PM IST
मुंबई हवाईअड्डे पर विमान ज्यादा, सैकड़ों उड़ानें रद्द, Excess aircraft at Mumbai airport, hundreds of flights cancelled

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) ने बुधवार को कहा कि 15 फरवरी से कंजेशन-इंड्यूस्ड कैंसिलेशन यानी भीड़भाड़ वाले हवाई मार्गों पर कुछ उड़ानें रद्द करने का निर्देश दिए जाने के बाद से मुंबई हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही में विलंब की समस्या काफी हद तक घट गई है।

मंत्रालय ने 15 फरवरी को अदाणी ग्रुप द्वारा संचालित मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (मायल) को कुछ उड़ानों को रद्द करने का निर्देश दिया था, क्योंकि उन्हें अपने हवाई मार्ग में अत्य​धिक भीड़ होने की वजह से विलंब की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

एमओसीए ने कहा है, ‘एएआई (भारतीय हवाई अड्डा प्रा​धिकरण) द्वारा कराए गए एक विश्लेषण से अत्य​धिक स्लॉट आवंटन (मायल द्वारा) और खराब स्लॉट अनुपालन (एयरलाइंस द्वारा) का पता चला जिससे हवाई यातायात संबं​धित समस्या बढ़ी।’ स्लॉट वह खास टाइम होता है जब उड़ान किसी हवाई अड्डे पर आती या जाती है।

एयरपोर्ट ऑपरेटर एयरलाइनों को स्लॉट निर्धारित करता है। विमान के तय स्लॉट से पहले परिचालन करने पर इसे टेबल में ‘बिफोर ​शिड्यूल्ड अराइवल टाइम’ के तौर पर लिखा जाता है, जिससे हवाई मार्ग पर भीड़भाड़ बढ़ती है और अन्य विमान को ​शिड्यूल का पालन करने में विलंब होता है। इसका अन्य संबं​धित गतिवि​धियों पर नकारात्मक असर पड़ता है।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement