facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Paytm कर्मचारी ने नौकरी जाने के डर से की आत्महत्या, RBI की कार्रवाई के बाद कंपनी में तनाव

हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन माना जा रहा है कि संभवत: नौकरी खोने के तनाव के कारण उन्होंने यह कठोर कदम उठाया।

Last Updated- February 27, 2024 | 5:37 PM IST
Suicide- आत्महत्या

सोमवार को पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के इंदौर में Paytm पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के एक 35 वर्षीय कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। उसके द्वारा आत्महत्या करने का कारण नौकरी जाने का डर बताया जा रहा है।

पुलिस निरीक्षक तारेश कुमार सोनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि Paytm कर्मचारी गौरव गुप्ता हाल के दिनों में तनावग्रस्त थे क्योंकि उन्हें डर था कि कंपनी बंद हो सकती है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। वे फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।

जांच के अनुसार, गुप्ता ने रविवार को अपने घर पर फांसी लगा ली। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन माना जा रहा है कि संभवत: नौकरी खोने के तनाव के कारण उन्होंने यह कठोर कदम उठाया।

लगातार गैर-अनुपालन और निरंतर पर्यवेक्षी चिंताओं के कारण रिजर्व बैंक ने Paytm पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को 15 मार्च के बाद किसी भी ग्राहक से जमा और क्रेडिट स्वीकार करने से रोक दिया है। केंद्रीय बैंक के इस फैसला के बाद कंपनी के स्टॉक लगातार गिर रहे हैं। जिसके चलते कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों को आशंका है कि उनकी नौकरी जा सकती है।

आरबीआई की कार्रवाई के कारण इस महीने की शुरुआत में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद से Paytm के शेयर में लगभग 35% का उछाल आया है। यह सुधार कंपनी द्वारा एक नए बैंकिंग भागीदार पर हस्ताक्षर करने और आरबीआई द्वारा प्रारंभिक समय सीमा बढ़ाने के बाद हुआ।

सीईओ विजय शेखर शर्मा द्वारा इसकी भुगतान बैंक इकाई के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष और बोर्ड सदस्य के रूप में पद छोड़ने की घोषणा के बाद सोमवार को Paytm ने अपने बोर्ड में एक बड़ा बदलाव किया। (PTI के इनपुट के साथ)

 

First Published - February 27, 2024 | 5:37 PM IST

संबंधित पोस्ट