facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Parliament Security Breach: संसद में चर्चा को लेकर गतिरोध बरकरार, पक्ष-विपक्ष साध रहे एक-दूसरे पर निशाना

विपक्षी सदस्य सुरक्षा चूक के मुद्दे पर गृह मंत्री शाह से बयान देने और उसके बाद चर्चा की मांग कर रहे हैं।

Last Updated- December 15, 2023 | 10:36 PM IST

संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर शुक्रवार को भी विपक्षी सदस्यों ने तत्काल चर्चा कराने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर दोनों सदनों में हंगामा किया। संसद के दोनों ही सदनों की कार्यवाही बाधित हुई और कोई महत्त्वपूर्ण विधायी कामकाज नहीं हो सका।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि जब तक गृह मंत्री अमित शाह इस मुद्दे पर दोनों सदनों में वक्तव्य नहीं देते, तब तक कार्यवाही सुचारु रूप से संचालित होना ‘बहुत मुश्किल’ है।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही क्षणों के भीतर दोपहर 2 बजे तक और फिर दोबारा शुरू होते ही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई जबकि राज्यसभा की कार्यवाही भी एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

हालांकि राज्यसभा में सभापति ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए और सदस्यों की ओर से स्थायी समिति की रिपोर्ट पेश की गईं। यह तीसरा दिन है जब संसद में सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर संसदीय कार्यवाही बाधित हुई।

संसद की सुरक्षा में चूक की बड़ी घटना बुधवार को उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए, नारेबाजी करने लगे और उन्होंने ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया। घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया था

विपक्ष इस मामले में सदन की अवमानना करने को लेकर 14 सांसदों के निलंबन का भी विरोध कर रहा है, जिसमें लोकसभा से 13 और राज्यसभा से एक सांसद शामिल हैं। विपक्षी सदस्य सुरक्षा चूक के मुद्दे पर गृह मंत्री शाह से बयान देने और उसके बाद चर्चा की मांग कर रहे हैं।

विपक्ष ने शाह के एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में इस मुद्दे पर बोलने लेकिन ‘इतने महत्त्वपूर्ण मुद्दे’ पर संसद में बयान नहीं देने के लिए कड़ी आपत्ति जताई। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच एक मिनट से भी कम समय में कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

दोबारा सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही पीठासीन सभापति किरीट सोलंकी ने कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी। विपक्ष गृह मंत्री के इस्तीफे के साथ-साथ सदन में उनकी उपस्थिति की मांग कर रहा था। विपक्षी दल भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सुरक्षा चूक मामले के दो आरोपियों को लोकसभा की दर्शक दीर्घा में प्रवेश करने के लिए सिम्हा की ओर से ही आगंतुक पास देने की सिफारिश की गई थी।

विपक्ष के विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के कारण गुरुवार और शुक्रवार को निचले सदन में कोई दस्तावेज या समिति की रिपोर्ट पेश नहीं की जा सकी। आपराधिक कानूनों को बदलने वाले तीन विधेयक गुरुवार और शुक्रवार को सदन के एजेंडे में सूचीबद्ध थे, लेकिन इन्हें चर्चा के लिए नहीं लिया जा सका।

First Published - December 15, 2023 | 10:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट