भारत

Punjab: ट्रेन में बम की धमकी से दहशत, सोमनाथ एक्सप्रेस को फिरोजपुर में रोका गया, तलाशी जारी

पंजाब में फिरोजपुर के कासू बेगू स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया गया। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच की जा रही है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 30, 2024 | 12:41 PM IST

जम्मू से जोधपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को ट्रेन में बम होने की धमकी की फोन कॉल मिलने के बाद फिरोजपुर के कासू बेगू स्टेशन पर रोक दिया गया। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच की जा रही है।

फिरोजपुर, पंजाब: फिरोजपुर की एसएसपी सौम्या मिश्रा ने एएनआई से कहा, “फिरोजपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रेन को कासु बेगू रेलवे स्टेशन पर रोका गया है… पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है… पंजाब पुलिस की तीन बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंच जाएंगी।

झारखण्ड में पटरी से उत्तरी ट्रेन

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने और 20 अन्य के घायल होने की जानकारी दी है।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना तड़के 3.45 बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत, जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बू के पास हुई। एसईआर के प्रवक्ता ओम प्रकाश चरण ने कहा कि पास में एक मालगाड़ी के भी पटरी से उतरने की सूचना है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कहीं दोनों दुर्घटनाएं एक साथ तो नहीं हुईं।

First Published : July 30, 2024 | 11:42 AM IST