Amrit Bharat Station Scheme: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को केंद्र की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पश्चिम बंगाल में तीन पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन स्टेशनों का उद्घाटन किया गया उनमें पानागढ़, कल्याणी घोषपाड़ा और जॉयचंडी पहाड़ शामिल हैं। ये स्टेशन देशभर में प्रधानमंत्री […]
आगे पढ़े
बुधवार शाम दिल्ली-एनसीआर में आई तेज़ बारिश और तूफान की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर उड़ानों के संचालन में परेशानी आई। एयरपोर्ट ऑपरेटर DIAL (Delhi International Airport Limited) ने चेतावनी दी कि खराब मौसम की वजह से उड़ानों में और देरी या रद्द होने की आशंका है। इंडिया की सबसे बड़ी एयरलाइन […]
आगे पढ़े
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस […]
आगे पढ़े
अब अधिकांश ग्राहक अपनी खरीदारी के विकल्पों का मूल्यांकन कीमत, गुणवत्ता और पैक आकार के अनुसार कर रहे हैं। इससे वे ब्रांड का मोह छोड़ निजी लेबल उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। ईवाई फ्यूचर कंज्यूमर इंडेक्स के भारत संस्करण के अनुसार, 52 प्रतिशत उपभोक्ता निजी लेबल का रुख कर रहे हैं। इस रुझान से […]
आगे पढ़े
सरकार जलवायु परिवर्तन की राष्ट्रीय कार्ययोजना (एनएपीसीसी) में मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) को जोड़ने पर विचार कर रही है। यह जानकारी दो सूत्रों ने दी। अभी एनपीसीसी में जलवायु बदलाव से आठ सक्रिय क्षेत्र जैसे जल, ऊर्जा, और कृषि हैं। इनका लक्ष्य जलवायु बदलाव से निपटना है। अधिकारी ने बताया कि एनएपीसीसी में […]
आगे पढ़े
लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता और वकील बानू मुश्ताक के कन्नड़ लघु कथा संग्रह ‘हृदय दीप’ के अनूदित संस्करण ‘हार्ट लैंप’ को लंदन में अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पहली कन्नड़ कृति है जिसे 50,000 पाउंड के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। मुश्ताक ने मंगलवार रात ‘टेट मॉडर्न’ में एक समारोह […]
आगे पढ़े
उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से नकदी बरामद होने के मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई करने से बुधवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां के पीठ ने कहा कि 8 मई […]
आगे पढ़े
उच्चतम न्यायालय ने ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार ‘अशोक यूनिवर्सिटी’ के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को बुधवार को अंतरिम जमानत दे दी, लेकिन उनके खिलाफ जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह के पीठ ने हरियाणा के […]
आगे पढ़े
चार नई श्रम संहिताओं को अधिसूचित करने के लिए कोई निश्चित समय-सीमा नहीं होने के कारण केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अपने मौजूदा श्रम कानूनों में आवश्यक बदलाव करने के लिए कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को यह भी कहा गया है […]
आगे पढ़े
महाराष्ट्र में इस साल पेराई सत्र की अवधि काफी कम रही, जिसके कारण चीनी उत्पादन में करीब 29 लाख टन की गिरावट हुई। मिलों को पिछले वर्ष की तुलना में 10,700 करोड़ रुपये का अनुमानित घाटा हुआ, जबकि कम चीनी रिकवरी दर ने 2,960 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा दिया। घाटे की मूल वजह चीनी […]
आगे पढ़े