facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

Operation Sindoor: सीमा पार से जम्मू में ड्रोन से हमला, भारत की सुरक्षा प्रणाली ने हवा में ही मार गिराया

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आठ मिसाइलें दागी गईं, जिनका निशाना जम्मू का सिविल एयरपोर्ट, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया और आसपास के इलाके थे।

Last Updated- May 08, 2025 | 10:06 PM IST
Blackout
फोटो क्रेडिट: Indian Army

गुरुवार रात को जम्मू में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार करके ड्रोन से हमला किया गया। यह हमला तब हुआ, जब एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमला किया था। जम्मू शहर में कई जगहों पर तेज आवाज सुनाई दी, जिससे लोग दहशत में आ गए।

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आठ मिसाइलें दागी गईं, जिनका निशाना जम्मू का सिविल एयरपोर्ट, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया और आसपास के इलाके थे। लेकिन भारत की ताकतवर S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। इस सिस्टम की वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। फिर भी, शहर में डर का माहौल बन गया।

ALSO READ: ‘Operation Sindoor आतंकियों के खिलाफ था, नागरिकों के नहीं’, विदेश सचिव बोले- आत्मरक्षा के लिए यह जरूरी था

एयरपोर्ट के आसपास सख्ती, मोबाइल सेवाएं ठप

हमले की खबर मिलते ही जम्मू एयरपोर्ट के आसपास हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। हवाई रक्षा सायरन बजाए गए और पूरे इलाके में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। सड़कों पर रोशनी बंद कर दी गई, ताकि दुश्मन को कोई मदद न मिले। इसके साथ ही, जम्मू शहर में मोबाइल सेवाएं भी कुछ समय के लिए बंद कर दी गईं, जिससे लोगों को अपने परिजनों से संपर्क करने में दिक्कत हुई।

सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सीमा पर चौकसी बढ़ा दी। स्थानीय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई। इस घटना ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को बढ़ा दिया है। लोग अब सरकार के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 9:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement