facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Fuel Prices: तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से बढ़ाए कमर्शियल LPG और ATF के दाम

घरेलू LPG के दाम स्थिर, दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 1,595.50 रुपये में

Last Updated- October 01, 2025 | 8:24 AM IST
LPG Cylinder price

तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2025 से ईंधन की कीमतों में बदलाव किया है। इस बार कमर्शियल LPG सिलेंडर और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं, घरेलू LPG सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कमर्शियल LPG की नई कीमत क्या है?

राजधानी दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 1,595.50 रुपये में मिलेगा। यह पहले 1,580 रुपये में बिकता था। देश के अन्य बड़े शहरों में भी कीमतें बढ़ी हैं। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1,700.50 रुपये, मुंबई में 1,547 रुपये और चेन्नई में 1,754.50 रुपये हो गई है।

ATF की कीमत कितनी बढ़ी है?

एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमतों में भी तेज बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब ATF की कीमत 93,766.02 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है, जो पहले 90,713.52 रुपये थी। कोलकाता में नई कीमत 96,816.58 रुपये, मुंबई में 87,714.39 रुपये और चेन्नई में 97,302.14 रुपये प्रति किलोलीटर है।

दाम बढ़ने के पीछे क्या वजह है?

तेल कंपनियां हर महीने ईंधन की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसी समीक्षा के तहत इस बार कमर्शियल LPG और ATF के दाम बढ़ाए गए हैं। घरेलू LPG के दाम स्थिर रखे गए हैं ताकि आम लोगों पर असर न पड़े।

First Published - October 1, 2025 | 8:24 AM IST

संबंधित पोस्ट