facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

NIRF 2024 rankings: भारत के टॉप-10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 9 IIT का नाम, 10 Best मैनेजमेंट कॉलेजों में IIM-A के बाद किसकी रैंकिंग

Advertisement

NIRF2024: NIRF रैंकिंग के मुताबिक, अगर सिर्फ इंजीनियरिंग कॉलेजों की रैंकिंग देखी जाए तो IIT मद्रास लगातार 9वें साल टॉप कॉलेज रहा।

Last Updated- August 12, 2024 | 7:45 PM IST
NIRF 2024 rankings: Name of 9 IITs in top-10 engineering colleges of India, whose ranking after IIM-A in 10 best management colleges NIRF 2024 rankings: भारत के टॉप-10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 9 IIT का नाम, 10 Best मैनेजमेंट कॉलेजों में IIM-A के बाद किसकी रैंकिंग

India’s Top 10 Engineering and Management College, NIRF Ranking 2024: भारत के टॉप इस्टीट्यूशंस, जैसे- विश्वविद्यालय, कॉलेज और राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों की रैंकिंग की लिस्ट भारत सरकार की तरफ से जारी कर दी गई है। आज यानी 12 अगस्त को भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NIRF 2024 रैंकिंग लिस्ट जारी की, जिसमें IIT मद्रास लगातार छठे साल लगातार IIT मद्रास का पहला नंबर रहा, जबकि, ओवरऑल रैंकिंग में IISc बेंगलूरु (IISc Bengaluru) दूसरे नंबर पर रहा।

9 IIT भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में

NIRF Ranking 2024 की लिस्ट में टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 9 IIT क नाम शामिल रहा। NIRF रैंकिंग के मुताबिक, अगर सिर्फ इंजीनियरिंग कॉलेजों की रैंकिंग देखी जाए तो IIT मद्रास लगातार 9वें साल टॉप कॉलेज रहा। ओवरऑल रैंकिंग में IIT दिल्ली इस बार एक स्थान खिसककर चौथे नंबर पर आ गई है, मगर इंजीनियरिंग कॉलेजों में तीसरे नंबर पर ही बनी हुई है।

आइये जानते हैं NIRF Ranking 2024 में भारत के Top 10 इंजीनियरिंग कॉलेज, यूनिवर्सिटीज

  1. IIT मद्रास
  2. IIT बांबे, मुंबई
  3. IIT दिल्ली
  4. IIT कानपुर
  5. IIT खड़कपुर
  6. IIT रुढ़की
  7. IIT गुवाहाटी
  8. IIT हैदराबाद
  9. NIT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी), तिरुचिरापल्ली/ NIT Tiruchirappalli
  10. IIT BHU

भारत में इंजीनियरिंग के बाद मैनेजमेंट की पढ़ाई करने का काफी स्कोप है। कई छात्र तो IIT की तैयारी पूरी करने के बाद मैनेजमेंट की पढ़ाई करने IIM में दाखिला ले लेते हैं। उन्हें कंपनियों के मैनेजमेंट टीम में शामिल होनी की रुचि होती है। आज NIRF Ranking 2024 में टॉप-10 मैनेजमेंट कॉलेजों में IIM अहमदाबाद (IIM-A) को पिछले साल की तरफ इस साल भी पहली रैंक दी गई है। इसके अलावा, टॉप 3 मैनेजमेंट कॉलेजों में IIM बेंगलूरु (IIM Bangalore) और IIM कोजिकोड़ (IIM Kozhikode) का नंबर रहा।

Also Read: NIRF 2024 rankings: लगातार छठे साल IIT मद्रास का दबदबा बरकरार, टॉप-10 में JNU और AIIMS दिल्ली भी शामिल

आइये जानते हैं NIRF Ranking 2024 में भारत के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

  1. भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद
  2. IIM बेंगलूरु (IIM Bangalore)
  3. IIM कोझिकोड़ (IIM Kozhikode), केरल
  4. IIT दिल्ली
  5. IIM कलकत्ता ((IIM Calcutta)
  6. IIM लखनऊ
  7. IIM इंदौर
  8. IIM मुंबई
  9. XLRI (जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट), जमशेदपुर, झारखंड
  10. IIT बांबे (IIT Bombay)

Advertisement
First Published - August 12, 2024 | 6:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement